Author: Fact File

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम अफीम जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो चतरा के रहने वाले हैं. सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया है कि हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अफीम की तस्करी हो रही है. सूचना के आलोक में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दावोस में मिले तथाकथित “व्हाइट बैज सम्मान” को पूरी तरह भ्रामक और मिथक आधारित दुष्प्रचार करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि इसे किसी विशेष सम्मान के रूप में प्रस्तुत करना न केवल तथ्यहीन है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला गैर-जिम्मेदाराना प्रयास है. अजय साह का कहना है कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक बहु-दिवसीय वैश्विक सम्मेलन होता है, जिसके अंतर्गत कई समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे—सेमिनार, टॉक शो, पैनल डिस्कशन और विषयगत बैठकें.…

Read More

रामगढ़: दयाल स्टील फैक्ट्री में लूट की वारदात का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लूट में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये नगद, एक देशी कट्टा, दो कारतूस, छह मोबाइल, तांबा का तार बरामद किया गया है. साथ ही एक टाटा मैजिक और एक बोलोरो वाहन जब्त किया गया है. एसपी अजय कुमार ने ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. अपराधी फैक्ट्री की चहारदीवारी…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को साम्राज्यवाद विरोधी राजनीतिक दलों, मजदूर-किसान, महिला, युवा संगठनों और मजदूर यूनियनों ने संयुक्त रूप से वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन के तहत यह मार्च रांची के सैनिक मार्केट से शुरू हुआ और परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक और शहीद चौक से होते हुए लोक भवन (राज भवन) पहुंचा. प्रदर्शनकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की रिहाई की मांग कर रहे थे. जाकिर हुसैन पार्क के पास पुलिस ने पोस्टर और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद…

Read More

रांचीः बिहार के पटना जिले में गुरुवार की तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राहुल सिंह गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी परमानंद यादव घायल हो गया है. उसके पैर में गोली लगी है. घायल स्थिति में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-22 के लाला बीघा के पास हुई है. परमानंद यादव के पास से पिस्टल और कई गोलियां बरामद की गई हैं. पीटीआई के मुताबिक पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार ने बताया, “सुबह करीब 4-4.30 बजे पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे पैर में…

Read More

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं से 13वीं सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए 342 सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने तथा नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले के अंतिम निर्णय का सीधा प्रभाव चयनित अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, इसलिए उनकी पक्षकारिता आवश्यक है. सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने की प्रक्रिया दो हफ्ते में पूरी करने का निर्देश दिया गया है.दरअसल, 11वीं से 13वीं संयुक्त जेपीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की मांग वाली याचिका को एकल…

Read More

रांचीः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत 15 नक्सली मारे गए हैं. अनल के अलावा पांच और इनामी माओवादी मारे गए हैं, जिसमें 25 लाख का इनामी अनमोल भी शामिल है. झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह और झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया है कि अभी तलाशी जारी है. आगे और भी सूचनाएं सामने आएंगी. पुलिस…

Read More

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में पैंगोलिन के शल्क की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है. एक हफ्ते के भीतर अलग- अलग इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही शल्क भी जब्त किए गए हैं. मंगलवार को हुई एक कार्रवाई में दो किलोग्राम शल्क बरामद किये गये हैं और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. लातेहार के वन क्षेत्र अधिकारी नंदकुमार मेहता ने बताया कि महिला को मंगलवार को बारेसांड़ इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक बैग मिला जिसमें पैंगोलिन के शल्क थे. गिरफ्तार महिला की पहचान…

Read More

पाकुड़ः लिट्टीपाड़ा से सत्तारूढ़ झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे ने यात्रियों की मांगें नहीं मानी, तो 24 जनवरी से अमड़ापाड़ा खदान से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. जेएमएम विधायक ने कहा कि अभी आम जनता और व्यवसायियों ने रेल मार्ग से सिर्फ पत्थर ढुलाई बाधित किया है. पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में रेल सुविधाओं की लगातार अनदेखी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. रेलवे की उदासीनता के कारण यहां की जनता, व्यापारी और पत्थर उद्योग लगातार आंदोलन कर रहा है. साहिबगंज–पाकुड़ में यात्रियों की मांग और रेलवे…

Read More

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) की सीधी नजर है. मेयर पद के लिए प्रकाश महतो जेएलकेएम के समर्थित उम्मीदवार होंगे. मंगलवार को धनबाद परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने मेयर पद के लिए प्रकाश महतो के नाम की घोषणा की. हालांकि झारखंड में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, पर दलों ने उम्मीदवारों के नाम पर समर्थन देना शुरू कर दिया है. प्रकाश महतो जेएलकेएम के नेता हैं. सुशील मंडल ने कहा है कि प्रकाश महतो हमेशा जनसरोकार से जुड़े रहे…

Read More