Author: Fact File

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में भाग लेगा. यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा. इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 18 से 26 जनवरी 2026 तक दौरे पर रहेगा. गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड का स्की रिजॉर्ट शहर दावोस, 19 से 24 जनवरी 2026 तक विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा.…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 28 प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (14वीं और 15 वीं) आठ मार्च को होगी, जिसका परिणाम अप्रैल में आ सकता है. जबकि मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है. आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा. कैलेंडर के मुताबिक झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 29 मार्च को होगी. आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ होगा. पूर्व…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मनरेगा की आत्मा से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. मंगलवार को जाने-माने अर्थशास्त्री और मनरेगा में पारदर्शिता तथा योजनाओं के सही क्रियान्वयन, मजदूरों के हक अधिकार को लेकर अभियान चलाने वाले ज्यां द्रेज़ और नरेगा वॉच के जेम्स हेरेंज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनरेगा की जगह जी राम जी अधिनयिम के बारे में जानकारी दी. साथ ही चिंता जाहिर किया कि इस नए अधिनियम से मजदूरों का हित नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा है, “प्रख्यात…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित दीपाटोली युद्ध स्मारक (झारखंड वार मेमोरियल) को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के गुमला स्थित पैतृक ग्राम जारी को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिए हैं. राज्यपाल शीघ्र जारी गांव का भ्रमण भी करेंगे. मंगलवार को लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशालय की 17वीं प्रबंध कमिटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के कितने अग्निवीर सेवा से वापस आए हैं,…

Read More

रांचीः मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो बच्चों के गुम होने के बाद से अब तक उनका सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छानबीन के लिए विशेष टीम गठित की है. बच्चों के सुकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर धरना दिया. मंगलवार को ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौसीबाड़ी इलाके पहुंचे और गुम बच्चों के परिजन तथा स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इसके साथ ही जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए. इधर धरना…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मनरेगा की योजनाओं के केंद्र में करप्शन था. उसे हटाने के लिए ही जी राम जी लाया गया है. जी राम जी महात्मा गांधी के सपनों को साकार करेगा. जी राम जी का विरोध कर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कन्फ्यूज है , हताश और निराश है. इसलिए जी राम जी योजना को लेकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने कहा कि जब मनरेगा में फर्जीवाड़ा,भ्रष्टाचार चरम…

Read More

देवघरः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर दौरे के दौरान बीएलओ संवाद कार्यक्रम में कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है. उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी भी पात्र मतदाता के सूची से वंचित नहीं रहने का भरोसा जताया. इसके साथ ही बीएलओ की तैयारियों की जानकारी ली. मंगलवार को उन्होंने श्री श्री मोहनानंद +2 विद्यालय में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम अधिकारियों को संबोधित किया. साथ ही यह उम्मीद जतायी है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा. बीएलओ संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा,…

Read More

रांचीः झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छह से आठ जनवरी तक सभी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है. जारी आदेश के तहत सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) और निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगे. . विभाग ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया है. हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अवधि के दौरान सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी नियमित रूप से…

Read More

रांचीः वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरे की रिहाई की मांग को लेकर और अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ रांची में विभिन्न वामपंथी दलों और सामाजित संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया. वामपंथी संगठनों सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समाज के द्वारा वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों से वेनेजुएला की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करने की अपील की. विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदिता भट्टाचार्य और संचालन प्रकाश विपल्व ने किया. वाम दलों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वे दुनिया भर की सभी लोकतांत्रिक और शांतिप्रिय ताकतों से इस साम्राज्यवादी आक्रमण और…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुलिस की कथित पिटाई से अजित महतो की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है.  इसमें उन्होंने मानवाधिकार का उल्लंघन को लेकर इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है. अर्जुन मुंडा ने बताया है कि जमशेदपुर के मानगो, गोकुल नगर बस्ती निवासी अजीत महतो की 30 दिसंबर 2025 को पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु हो गई. यह घटना प्रथम दृष्टया संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रदत्त जीवन एवं गरिमा के अधिकार तथा स्थापित मानवाधिकार मानकों के गंभीर उल्लंघन का विषय प्रतीत होती है. …

Read More