Author: Fact File
चतराः नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रहमान का स्वागत किया. इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. हेमंत सोरेन ने कहा कि अताउर रहमान के शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी. पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों…
खूंटीः झारखंड के खूंटी शहर में सोमवार की सुबह एक जंगली घुस जाने से अफरा-तफरी मची रही. वन विभाग के कर्मियों के द्वारा उसे खदेड़ कर शहर से बाहर निकालने के दौरान अनिगड़ा गांव के डांड़टोली स्थित एक कुएं में जा गिरा. कुएं में गिरे हाथी का रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जेसीबी लगाकर रास्ता बनाया गया. इसके बाद हाथी बाहर निकला. उसे जंगलों की ओर भेज दिया गया है. इससे पहले रविवार की सुबह करीब पांच बजे यह हाथी भंडरा होते हुए भूत गांव पहुंचा था. ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने पर…
रांची: झारखंड में कथित तौर पर शीर्ष स्तर के दो नौकरशाहों के बीच फोन कॉल के कथित ऑडियो की चर्चा के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा इसे साझा किए जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप है. कथित ऑडियो को साझा करने के साथ ही बाबूलाल मरांडी ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया के अपने एक्स पर मरांडी ने यह ऑडियो साझा करते हुए कहा है, “आज दिन भर सत्ता के गलियारों में दो शीर्ष नौकरशाहों के कथित फ़ोन कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बना रहा. मुझे भी यह ऑडियो प्राप्त…
धनबादः झारखंड में हुए शहरी निकायों के चुनाव में सिर्फ धनबाद नगर निगम के मेयर के लिए वोटों की गिनती शनिवार देर शाम पूरी हुई. अपने दम पर चुनाव लड़ रहे झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जीत का झंडा गाड़ दिया है. संजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 वोटों से हराया है. जबकि भाजपा समर्थित संजीव कुमार को तगड़ी पटखनी दी है. संजीव कुमार यहां चौथे नंबर पर हैं. वोटों की गिनती में शुक्रवार को पहले राउंड में संजीव सिंह ने बढ़त हासिल की थी, वह सातवें राउंड तक कायम रही. संजीव सिंह को…
पलामू:मे दिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल पलामू स बीजेपी के सांसद विष्णुदयाल राम की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वे बेहोश हो गए. तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके बेहोश होने से जुलूस में शामिल बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अफरा-तफरी देखी गयी. डॉक्टरों के अनुसार सांसद की हालत स्थिर है. भीड़ और तेज धूप के कारण वे बेहोश हो गए थे. डॉक्टरों के अनुसार, डिहाइड्रेशन के चलते हरारत में यह स्थिति बनी. सांसद की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है. चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल…
रांचीः भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने रांची नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव जीत लिया है. देर रात उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया. रोशनी ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया है. रमा खलखो पूर्व मेयर भी रही हैं. रोशनी खलखो को कुल 1,57,669 वोट मिले हैं. जबकि रमा खलखो 1,43,306 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहीं. रांची में मेयर पद को लेकर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ जेएमएम- कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तौर पर भारी टसल था. लेकिन यहां झामुमो समर्थित उम्मीदवार सुजीत बिजय आनंद कुजुर को बड़ी हार का सामना करना…
झारखंड में नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर और शहर के चौक-चौराहे में गहमागहमी है. चुनाव जीते उम्मीदवारों के समर्थन में जुलूस निकलना शुरू है. समर्थक, कार्यकर्ता अबीर- गुलाल उड़ा रहे हैं. आसमान में पटाखे गूंज रहे हैं. 48 निकायों में 9 नगर निगम हैं. इन नगर निगम के मेयर पद पर राज्य की नजरें टिकी हैं. हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद के लिए नतीजे चौंकाने वाले आए हैं. यहां पत्रकार अरविंद राणा ने अपने दम पर शानदार जीत दर्ज की है. हजारीबाग को भाजपा के गढ़ के…
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत का यह फ़ैसला केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से दायर मामले में आया है. स्पेशल जज (PC एक्ट) जितेंद्र सिंह ने सीबीआइ के द्वारा आरोपियों के खिलाफ शुरू किए गए केस को बंद करने का आदेश दिया. बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट ने फैसला सुनाया, “एक्साइज पॉलिसी में कोई बड़ी साज़िश या क्रिमिनल इरादा नहीं…
रांचीः झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. पहले वार्ड पार्षदों के चुनाव के नतीजे आएंगे. इसके बाद मेयर और अध्यक्ष पद के लिए वोट गिने जाएंगे. डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष निर्वाचन होना है. यानी उन्हें वार्ड पार्षद चुनेंगे. वोटों की गिनती शुरू होने के बाद कई निकायों से वार्ड पार्षदों के नतीजे आने शुरू भी हो गए हैं. बोकारो, गढ़वा, राजधनवार, हजारीबाग, रांची से कई पार्षदों के चुनाव जीतने की खबर है. मगगणना केंद्र के बाहर अबीर-गुलाल भी उड़ने लगे हैं.…
सरायकेलाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सिंह सोरेन की असामयिक मृत्यु पर दुख साझा करने उनके गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे. उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मिलकर दुख प्रकट किया और घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही वीर सिंह सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि दी. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित चंपाई सोरेन के पैतृक गांव झीलिंगगोड़ा में पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों के साथ वीर सिंह की अंत्येष्टि संपन्न हुई. वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्रीमधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us