Author: Fact File

गिरिडीहः झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद टीम ने गिरिडीह स्थित साइबर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर धनबाद चली गई है. पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में केस डायरी कोर्ट भेजने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त के तौर पर एसआई 30 हजार ले रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल ने एसआई के खिलाफ जांच एजेंसी में शिकायत…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के आरोप पत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट मे सुनवाई पूरी हो गई है. मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मधु कोड़ा की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने पक्ष रखा. इससे पहले कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अपना जवाब दाखिल…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम द्वारा जेपीएससी-जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बिहार कनेक्शन का हवाला देने पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं के मास्टरमाइंड और सभी माफियाओं के बिहार कनेक्शन का हवाला देना एक समृद्ध एतिहासिक विरासत समेटे राज्य को बदनाम करने जैसा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है. मरांडी ने कहा, “झारखंड की देवभूमि देवघर का अभय तिवारी JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितता का मास्टरमाइंड निकला तो उसका गुनाह का बदला देवघर से लेंगे. गिरिडीह के आपके जिलाध्यक्ष का नौकरी में वसूली का कथित ऑडियो वायरल…

Read More

रांची। जेपीएससी की14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और और सीडीपीओ नियुक्ति परीक्षा को राज्य सरकार द्वारा रद्द किए जाने के मामले में झारखंड लोक सेवा आयोग ने हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. दोनों मामलों में अदालत के आदेश के आलोक में आयोग की ओर से जवाब दाखिल किया गया है. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किए जाने के खिलाफ आशीष अक्षत की ओर से दायर याचिका में जेपीएससी ने अपने जवाब में कहा है कि परीक्षा रद करने का निर्णय राज्य सरकार का है. सरकार को इस तरह का नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार है और…

Read More

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगले साल मई और जून में शुरू होने की उम्मीद है. यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्रायल शुरू होने के दो से चार महीनों के बाद इसे आम यात्रियों के लिए खोला जाएगा. वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और उसे स्क्वीज टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, “अगले साल मई…

Read More

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्यक्रम से ठीक पहले पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है पुलिस के मुताबिक़, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बनकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने वाले 24 वर्षीय युवक और उसके कथित सशस्त्र बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई पीएम मोदी के मंगलवार शाम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले हुई. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने ख़ुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर बांद्रा ईस्ट स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में प्रवेश किया था. उसके साथ मौजूद…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुक़दमा दायर किया है. लाइव लॉ मुताबिक़, यह मुक़दमा 5 सितंबर को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से किए गए एक पोस्ट को लेकर दायर किया गया है. भाटिया का आरोप है कि दास और रांका ने उनके किसी वास्तविक बयान की आलोचना या उस पर असहमति जताने तक ख़ुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 मामले में अदालत ने 5 सितंबर 2026 के अपने आदेश में हुई टाइपिंग की गलती को सुधार दिया है. उसमें कहा गया है कि 5 सितंबर को दाखिल रिपोर्ट की पैरा-9 के उप-पैरा (i) में अनजाने में टाइपिंग की गलती हो गई थी. अभय कुमार तिवारी के पिता का नाम इस तरह टाइप हो गया था, जिससे यह प्रतीत होता था कि उनके पिता भी परीक्षा में शामिल हुए थे. जबकि पिता का नाम आरोपी अभय कुमार तिवारी के नाम के ठीक बाद…

Read More

रांची- झारखंड राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा संथालपरगना, कोयलांचल, सिंहभूम से होते हुए पलामू पहुंची है. इस अभियान के अंतिम चरण में यह यात्रा 10 सिंतबर को रांची पहुंचेगी. 11 सितंबर को मोराबादी से बिरसा मुंडा समाधि तक पदयात्रा कर अभियान का समापन होगा. रांची में इस अभियान से जुड़े अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक रामअवतार महतो, दीनबंधु मंडल, लकी रामु राज, चंदन रजक एवं राजीव कुमार तुलसी ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी है कि 11 सितंबर, शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी-सीजीएल) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सिडिंकेट के कारनामों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी को कई नई और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है. जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने पहले ही गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि अभय तिवारी के पिता ने भी जेपीएससी की परीक्षा दी थी. लिहाजा वे भी रडार पर हैं. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी के भाई और पत्नी को भी गलत तरीके से परीक्षा पास करने के…

Read More