Author: Fact File

रांचीः झारखंड में नशे का अवैध कारोबार और ड्रग्स तस्करी पर लगाम कसने के लिए सरकार हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स गठित करेगी. प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में यह आश्वासन दिया है. वे भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रश्न का जवाब दे रहे थे. शनिवार को सदन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने राज्य में बढ़ते ड्रग्स के अवैध व्यापार को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ड्रग्स का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है और बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं. विधायक ने सदन…

Read More

लातेहारः झारखंड के लातेहार में पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी मृत्युंजय भुइयां और 2 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर बबलू को गिरफ्तार कर लिया है. मृत्युंजय भुइयां पर कुल 104 नक्सली हिंसा के मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि अलग-अलग नक्सली घटनाओं में 44 पुलिसकर्मियों की हत्या कांड में यह शामिल था. मृत्युंजय भुइंया लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह चकलवा टोला का रहने वाला है. जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लातेहार एसपी कुमार गौरव…

Read More

रांची: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का व्यवसाय जगत में खौफ बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला रांची का है. अलबर्ट एक्का चौक के पास शहर के पुराने और प्रसिद्ध जय हिंद फार्मा के संचालक से प्रिंस के नाम पर एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. इस धमका कोलेकर प्रतिष्ठान के संचालक संजय राजगढ़िया की शिकायत पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.संजय राजगढ़िया ने पुलिस को बताया है कि 12 मार्च की रात करीब 8:18 बजे उनके संस्थान के कैशियर अनुपम हरित के मोबाइल पर एक मैसेज और दो ऑडियो क्लिप आए।. संदेश…

Read More

रांचीः झारखंड के विधायकों और पूर्व विधायकों को आवास के लिए स्वावलंबन सहकारी समिति को उपलब्ध कराई गई कांके की 33 एकड़ जमीन को लेकर विधानसभा में रार हो गया. सरकार की ओर से शुक्रवार को सदन में बताया गया कि उक्त जमीन वर्ष 1970 से ही दूसरे के नाम बंदोबस्त थी. तब रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में कैसे सहकारी समिति को दे दी गई. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों तीन दिनों के भीतर जमीन रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोलने का आश्वासन सदन में दिया था. उन्होंने रांची डीसी से जानकारी लेने के बाद…

Read More

रांचीः झारखंड के देवघर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए मतदान में झामुमो समर्थित टिप चटर्जी ने 21 पार्षदों का समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की हैं. टिप चटर्जी की प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट ही प्राप्त हुए. इससे पहले देवघर नगर निगम चुनाव में विजयी मेयर रवि राउत और वार्ड पार्षदों को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. मेयर को संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने शपथ दिलाई. इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार और जिला पंचायती…

Read More

चतराः झारखंड के चतरा में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की छाती में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. यह घटना सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ के पास हुई है. मृतक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. जानकारी के अनुसार युवक के खिलाफ प्रेम प्रसंग को लेकर पुलिस में एक मामला दर्ज है. इस मामले में वह जेल…

Read More

पीएम किसान सम्मान निधि का 22 वाँ किस्त शुक्रवार को 9.32 करोड़ किसानों किसानों के खाते में भेजे गए. इनमें झारखंड के 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए संकल्पित और समर्पित है. उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर 6 हजार रुपए होती है,किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है. किसान खाद,बीज कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार और कर्ज लेने केलिए विवश नहीं है. समय पर किसान सम्मान निधि मिलने से किसान उसका कृषि कार्य में…

Read More

खूंटीः खूंटी के डुमरगड़ी में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर मिलन समारोह का आयोजन परंपरागत रूप में किया गया. सरहुल मिलन समारोह में खोड़हा नृत्य प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों ने खुशियां मनायी. कायर्क्रम की अध्यक्षता अजित मुंडा ने की. इस अवसर पर गांव के लोगों ने पारंपिरक वेशभूषा में मांदर और ढोल की थाप पर झूमे-नाचे. समाज के अगुवा और ग्राम प्रधानों को गमछा देकर सम्मानित किया गया. अजित मुंडा ने कहा है कि सरहुल प्रकृति से से जुड़े जीवन का पर्व है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस मौके पर गांवों के…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत 22 मार्च को होनेवाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए परीक्षा स्थगित की है. अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को होगी. पहले परीक्षा की तारीख 22 मार्च तय की गई थी. बताया जा रहा है कि सरहुल पर्व को देखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बड़ायी गयी है. राज्य के आठ जिलों-रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर तथा दुमका में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षी ली जाएगी. इधर, आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर भी सूचना…

Read More

रांचीः डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. जिन तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें घाटशिला के रोहित कुमार जैन और कदमा थाना क्षेत्र के संजीव कुमार मिश्रा तथा लोकेश महतो शामिल हैं. उनके पास से इस कांड से संबंधित मोबाइल व अन्य सामग्री की बरामदगी की गई है. उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया है. उनपर गढ़वा के एक सेवानिवृत्त सरकारी चिकित्सक…

Read More