Author: Fact File

केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट की बैठक में सबसे पहला फैसला करीब 11 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का था. यह सभी मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है.” उन्होंने कहा कि वो दिन-रात मेहनत करते हैं. जब बाकी लोग त्योहार मनाते हैं, तब भी वे पटरियों पर, आम लोगों के बीच या वर्कशॉप में अपना काम करते रहते हैं. उन्होंने कहा, “यह…

Read More

रांची. राजधानी रांची में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पिस्का मोड़ के पास स्थित दो अपार्टमेंट में छापेमारी कर 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पलामू और गढ़वा जिले के रहने वाले हैं. कार्रवाई के दौरान 7,98,100 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. कोतवाली के एएसपी निखिल राय ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र और पंडरा ओपी अंतर्गत पिस्का मोड़…

Read More

रामगढ़ः सीबीआई रांची की टीम ने बुधवार को सीसीएल के सौंदा डी कार्यालय के बाहर कार्यालय अधीक्षक (ओएस) अभय कुमार बख्शी को 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीसीएलकर्मी स्व रीना नायक के पति गंगाधर प्रधान की शिकायत पर हुई है. गंगाधर से बख्शी ने कार्यालय के बाहर पैसे लिये थे. पैसे लेने के तुरंत बाद बख्शी ने उन्हें अपनी बाइक की डिक्की में डाल लिया था. सीबीआई की टीम शिकायत मिलने के बाद सुबह 10 बजे से ही नजर रख रही थी. इसी क्रम में दोपहर 1:20 बजे बख्शी को पकड़ा गया. पैसे बख्शी…

Read More

रांचीः रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र ने बुधवार सुबह किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पेटो गांव का रहने वाला था. वह हुसैनी साव का इकलौता बेटा था. मनीष ने दसवीं तक की पढ़ाई केरेडारी और 12वीं की पढ़ाई हजारीबाग से पूरी की थी. जानकारी के अनुसार, मनीष झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक (प्रथम वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के पास किराये के मकान में रहता…

Read More

पटनाः बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात्रि नाव पलटने से डूबे 13 बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं. जबकि छह लोगों को बचाया गया है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख प्रकट करते हुए अलग-अलग मुआवजे की घोषणा की है. राज्य सरकार मतृक के परिजनों को चार- चार लाख रुपये तथा पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. राज्य सरकार ने प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं को जेल में डालना कायरता है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने लिखा, “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता का काम है.” “छात्र, युवा, पत्रकार, इंडिया गठबंधन; अलग-अलग बैनर, लेकिन मक़सद एक. सभी प्रदर्शन एक ही हैं. नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी. लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने बंद गेट और बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश किया. अधिकारियों के अनुसार, मामले में…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की सिफारिश पर योगेंद्र साव को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया गया. मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया है कि अनुशासन समिति की सिफारिश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह कार्रवाई की है. पार्टी ने उन पर अनुशासन का उल्लंघन करने और गठबंधन सरकार तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में यह कार्रवाई की है. पिछले महीने शोकॉज गौरतलब है कि पिछले…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने बिना पासपोर्ट और वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के मामले में दोषी ठहराये गये बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी है. न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की अदालत ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया था. ऐसे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत उसकी अपील सुनवाई योग्य नहीं है. अदालत ने साथ ही आरोपी और दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को जल्द निर्वासित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने इस मामले में झारखंड सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के…

Read More

रांचीः रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के एक छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. यह कमेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी की अध्यक्षता में गठित हुई है, जिसमें एक सीनियर साइकेट्रिस्ट और शिक्षा मंत्रालय के एक वरीय अधिकारी सदस्य के तौर पर सम्मिलित किए गए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस कमेटी को घटना के आसपास के हालात की जांच करने और मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करने की…

Read More