जमशेदपुरः जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. सीसीयू में उनका इलाज हो रहा है.
चिकित्सकों का टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. और हालत पहले से ठीक है.
खबरों के मुताबिक बीती रात उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था. इसके बाद उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया था.
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है औऱ उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अस्वस्थ भाजपा विधायक पूर्णिमा दास से अस्पताल में जाकर मुलाकात की. साथ ही
उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. विधायक से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू आदि भी शामिल थे.
