जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के एक अहम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम बंगाल का एक युवक निवासी अमृत रुईदास भी शामिल है, जो अपनी ससुराल में रहकर लॉ (कानून) की पढ़ाई करने आया था, लेकिन पढ़ाई की आड़ में साइबर ठगी के धंधे में शामिल हो गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड बरामद किए हैं.
पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और मट्टांड़ गांव के झाड़ीनुमा परती क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
इसके बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा- पोसोई मार्ग के किनारे झाड़ियों में छापेमारी कर चार अन्य को भी दबोचा गया. गिरफ्तार ठगों में मट्टांड़ निवासी मुजाहिद अंसारी, सलामत अंसारी, सनवर अंसारी, तबारक अंसारी और सरफराज अंसारी, पोसोई निवासी रोक्की कुमार दास, अर्जुन दास, सचिन दास शामिल हैं.
