Browsing: Jamtara

जामताड़ाः जामताड़ा जिले के नारायणपुर अंचल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में फर्जी जाति और आवासीय प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है. इस मामले में एक कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक (वीएलई) समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दावा-आपत्ति सुनवाई के दौरान सत्यापन के क्रम में तीन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे. इसके बाद उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 169/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक सिद्दीक मियां, मजीदन…

Read More

झारखंड में विशेष गहन पुरनरीक्षण की प्रक्रिया में तेजी के साथ अलग- अलग जिलों से सामने आती शिकायतों पर जांच भी तेजी से की जा रही है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार खुद हर शिकायत और गड़बड़ियों की मोनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही जिलो के उपायुक्तों के साथ ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक निर्देश भेजे जा रहे हैं. जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर एक  ही मकान में 54 वोटरों के मामले में जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मतदाता पंजीकरण अधिकारी और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO और AERO) को जांच के आदेश…

Read More

जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के एक अहम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम बंगाल का एक युवक निवासी अमृत रुईदास भी शामिल है, जो अपनी ससुराल में रहकर लॉ (कानून) की पढ़ाई करने आया था, लेकिन पढ़ाई की आड़ में साइबर ठगी के धंधे में शामिल हो गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा सदर अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती की मौत की घटना के बाद अस्पताल में हंगामा और कथित तोड़फोड़ की घटना के खिलाफ शुक्रवार को डॉक्टरों ने काम बहिष्कार कर दिया. स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी डॉक्टरों के साथ काम नहीं किया. इससे चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हुई. शुक्रवार को ओपीडी नहीं खुले. अस्पताल पहुंचे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर काम पर लौटे. से मरीजों का इलाज भी शुरू हो गया है. इस बीच पुलिस में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इनमें जामताड़ा जिला बीजेपी के अध्यक्ष सुमित शरण समेत…

Read More

झारखंड के जामताड़ा से गुरुवार को कथित तौर पर दम तोड़ती चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर सामने आई है. एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को टोटो से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज में कथित देरी की वजह से उसकी मौत हो गई. जामताड़ा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का गृह जिला है और जामताड़ा से ही कांग्रेस के विधायक है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा शहर के सरकार बांध…

Read More

झारखंड में जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की रहने वाली दिवाषी हेंब्रम का चयन मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है. दिवाषी 4 से 7 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. ​दिवाषी की इस उपलब्धि पर जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्षा आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान आशा गुप्ता और जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने दिवाषी को पुष्प गुच्छ, माला, अंग वस्त्र और…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…

Read More

जामताड़ाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों का हक मार रही है. जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड स्थित मोहनपुर में सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन द्वारा आयोजित जनचौपाल में शामिल रघुवर दास ने आदिवासियों से सीधी बातें की. रघुवर दास ने कहा, “मैं राज्यपाल का पद छोड़कर आप लोगों के बीच में जागरूकता और राजनीतिक चेतना फैलाने आया हूं. आप में बहुत शक्ति है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. आपका हक…

Read More