रांची_ झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अवकाश कालीन पीठ ने 18 मई से चार जून के बीच कुल 853 मामलों का निष्पादन किया है. इस अवधि में सबसे अधिक जमानत और अग्रिम जमानत से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई.
निष्पादित मामलों में नियमित जमानत याचिकाओं की संख्या सर्वाधिक रही.
अवकाश कालीन पीठ के समक्ष चार दिनों में कुल 891 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 853 मामलों का निपटारा कर दिया गया। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की एकलपीठ ने मुख्य मामलों और विविध मामलों को मिलाकर कुल 853 मामलों का निष्पादन किया.
नियमित जमानत
इनमें नियमित जमानत के 649 मामले, अग्रिम जमानत के 169 मामले, आपराधिक अपील के 15 मामले, रिट याचिका के 10 मामले, आपराधिक रिट के पांच मामले तथा अन्य श्रेणियों के मामले शामिल हैं.
हाई कोर्ट के की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य मामलों में 809 और विविध मामलों में 44 मामलों का निस्तारण किया गया.
निष्पादित मामलों में नियमित जमानत याचिकाओं की संख्या सर्वाधिक रही. ग्रीष्म अवकाश के दौरान 26 मई, 29 मई, दो जून और चार जून को बड़ी संख्या में जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई हुई.
