साहिबगंजः झारखंड में साहिबगंज आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सुमन मियां बताया है. साथ ही उसने स्वीकार किया है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है.
उसके पास से एक एंड्रायड फोन और दो कीपैड मोबाइल बरामद कर लिया गया है. साहिबगंड रेल थाने में एक एफआईआर दर्ज करते हुए खुफिया से जुड़े पदाधिकारियों ने सुमन मियां से पूछताछ की है.
आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात 8:51 बजे साहिबगंज-करमटोला के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई. इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट ने जांच शुरू की. इस दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सोया मिला. पूछताछ में नाम मोहम्मद सुमन मियां बताया और बांग्लादेश के सिलेट के रानीगंज का निवासी होने की बात स्वीकारी. उसके पास गुवाहाटी तक का टिकट भी था.
तीन महीने पहले घुसपैठ
वह तीन माह पहले अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था. उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. आरपीएफ पोस्ट कमांडर की शिकायत पर साहिबगंज रेल थाने में शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की. उससे घुसपैठ को लेकर कुछ सुराग भी मिले हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 8:51 बजे साहिबगंज-करमटोला के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई. इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट ने जांच शुरू की। इस दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सोया मिला। पूछताछ में नाम मोहम्मद सुमन बताया और बांग्लादेश के सिलेट के रानीगंज का निवासी होने की बात स्वीकारी। उसके पास गुवाहाटी तक का टिकट भी था।
दलाल ने करवाई थी घुसपैठ
पूछताछ में सुमन मियां ने बताया कि जुलाई के आसपास एक दलाल ने दस हजार लेकर उसे मजदूरी के लिए भारत में प्रवेश कराया था. इसके बाद वह गुवाहाटी और दिल्ली होते श्रीनगर पहुंचा, जहां सफर अली नामक कबाड़ कारोबारी के यहां कबाड़ बीनने का काम करने लगा. कुछ दिन पहले कारोबारी के भाग जाने के बाद बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई. श्रीनगर से दिल्ली पहुंचा. फिर वहां से गुवाहाटी के लिए ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हुआ, पर साहिबगंज में पकड़ा गया.
