रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व सलाहकार, पूर्व प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रह चुके हिमांशु चौधरी के रांची स्थित सेल सिटी के घर में भीषण चोरी की घटना हुई है.
चोरों ने ताला तोड़कर घर से जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं. जानकारी के अनुसार हिमांशु चौधरी गोड्डा स्थित अपने पैतृक घर गए हैं.
चोरी की जानकारी मिलने के बाद वे गोड्डा से वापस रांची लौट रहे हैं.
इस दौरान चोरों ने उनके डुप्लेक्स को निशाना बनाया. चोरों ने कई सामान को नुकसान भी पहुंचाया.
हिमांशु चौधरी के घर के सामने पूर्व एडीजी आरके मल्लिक और रिटायर डीआईजी राजीव सिंह रहते हैं. जाहिर तौर पर वीआईपी इलाके में हुई इस चोरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है.
हालांकि पुलिस का कहना है कि जब हिमांशु शेखर चौधरी रांची वापस लौटेंगे उसके बाद ही चोरी की पूरी घटना का सही आकलन हो पाएगा.
