रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
इस अवसर परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी भी मौजूद थे. हालांकि यह शिष्टाचार मुलाकात थी.
नथवानी ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर कहा है, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. 2014 से लगातार 4,399 दिनों तक सेवा करने का यह मील का पत्थर न केवल उनके लंबे राजनीतिक कार्यकाल को दर्शाता है, बल्कि भारत की जनता द्वारा लगातार तीन आम चुनावों में उन पर जताए गए अटूट भरोसे को भी दिखाता है. यह देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो उनके नेतृत्व और शासन में जनता के निरंतर विश्वास को प्रदर्शित करता है.”
इन सबके बीच राज्यसभा चुनाव के बीच परिमल नाथवानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्तिम मोर्चा ने बैजनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है.
एनडीए के समर्थन से परिमल नथवानी भी उम्मीदवार है. एक सीट पर जीत के लिए 28 वोट की जरूरत होगी. एनडीए के पास 24 वोट हैं. जीत के लिए परिमल नथवानी को और चार वोट लाने होंगे.
जानकारी के अनुसार परिमल नाथवानी 16 जून को रांची आएंगे. वह दो दिनों तक रांची में रह कर चुनावी तैयारी की कमान संभालेंगे.
