निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की है. मतगणना भी उसी दिन होगी.
राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे.
निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा हैं.
चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ राजनीतिक हलचल भी बढ़ी है.
झारखंड में जिन दो सीटों के लिए चुनाव होंगे उनमें एक सीट शिबू सोरेन के निधन से खाली हुई है. दूसरी सीट पर भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
