Browsing: BJP Jharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को संदेह की नजर से देखना एक खतरनाक मानसिकता बन गई है. क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. पांडेय ने कहा कि चुनी हुई सरकार और उसके मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा की हताशा…

Read More

रांचीः छात्रों के द्वारा आयोजित सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान तैनात दंडाधिकारी के द्वारा छात्रों पर की गई एकतरफा कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को रांची सदर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मरांडी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सरकार की कठपुतली बनने की बजाय कानून और विधि सम्मत काम करना चाहिए, लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त दंडाधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई की है.   सीओ से मिलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के नेताओं और…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पिटाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, वर्ना 25 अगस्त से उन सभी मैजिस्ट्रेट का भाजपा घेराव करेगी, जो जुलूस के दौरान तैनात थे. बाबूलाल सोमवार की शाम रांची में कोतवाली थाना के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे. इससे पहले वे राँची में छात्रों के द्वारा पूर्व घोषित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्रतिमा कुमारी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ पीड़ित छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचे, जहां प्रतिमा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई.…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को छात्रों के मुद्दों की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश बंद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए युवाओं और छात्रों के सवालों का समाधान नहीं कर पाए, वे आज छात्रों के पीछे खड़े होकर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है, छात्र अपने घर लौट चुके हैं और 25 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय सरकार छात्र हित…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि छात्र आंदोलन को लेकर उपजे विवाद में बीजेपी ही भड़का रही है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छात्रों की आड़ में बीजेपी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज थी और आंदोलन को झामुमो समेत इंडिया अलायंस के दलों का नैतिक समर्थन मिला था. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की प्रक्रिया शुरू की…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के कई सम-सामयिक विषयों पर गृह मंत्री से सार्थक चर्चा हुई. गृह मंत्री द्वारा भाजपा नेताओं को कई आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अमित शाह से मिलने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे.

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग  और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और रांची में लगभग तीन हफ्ते से जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर बीजेपी के आरोपों और हमले से तिलिमलायी सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि छात्रों को बीजेपी ही भड़का रही है. विधानसभा घेराव के दौरान बीजेपी ने ही कई राज्यों से लड़कों को बुलाया था. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के नेता, छात्रों के सवाल पर राहुल गांधी को बीजेपी के द्वारा निशाने पर लिए जाने से भी बचाव करते दिख रहे हैं. बुधवार को झारखंड में कांग्रेस कोटे के चार…

Read More

रांचीः जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में व्यापक गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ रांची में विधानसभा घेराव करने निकले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को बीजेपी के झारखंड बंद का जनजीवन पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला. रांची समेत कई शहरों में दुकानें खुलीं रहीं और यातायात सामान्य रहा. रेलवे और हवाईमार्ग पर भी कोई असर नहीं दिखा. व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी दिन होते खुलने लगे. हालांकि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और एबीवीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों में सड़कों पर उतरे. टायर जलाकर और सड़क जाम कर बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर नारेबाजी करते…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस के रुख पर भाजपा लगातार हमलावर है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि सोमवार को छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली एवं भाजपा शासित दूसरे राज्यों में गला फाड़-फाड़ कर छात्रों के मुद्दे उठाते हैं और लेकिन झारखंड के मामले में वे देश को गुमराह करने और सुविधा की…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन में हो रहे शोर-शराबे का हवाला देकर सत्र के लिए निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी. विधानसभा जिध्यक्ष ने सदन में कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रहे हैं. वहीं इससे पूर्व सदन नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएसएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर सदन में सरकार की बातों को रखा. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सदन…

Read More