Browsing: BJP Jharkhand
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के हरमू चौक पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने और कथित अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साये भाजपा के नेताओं ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसके साथ ही इस घटना की त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है. पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पार्टी के उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद भाजपा के हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसमें…
मंत्री किशोर के किस बयान पर मचा है सियासी हंगामा, भानू ने लिया निशाने पर, पलामू भाजपा ने फूंका पुतला
रांची/पलामूः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण किशोर के कथित तौर पर हिंदुत्व और जातीय भेदभाव को लेकर बयान पर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भानूप्रताप शाही ने किशोर पर निशाना साधा है. उधर पलामू में भाजपा ने रविवार को वित्त मंत्री का पुतला जलाया और नारेबाजी की. इतनी जल्दी सब कुछ कैसे भूल जाते हैं भानू प्रताप शाही ने फेसबुक पेज पर लंबा पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है, “राजनीति में याददाश्त बड़ी अजीब चीज है. जब अतीत अपने पक्ष में हो तो नेता उसे बार-बार…
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि झारखंड में जेएमएम-राजद-कांग्रेस की सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए एमएमडीआर एक्ट का विरोध कर रही है.शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने खनिज विकास और विनियमन संशोधन कानून को लेकर इसके कई फायदे गिनाते हुए झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड, खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। सच्चाई यह है कि इस कानून में बदलाव होने से झारखंड में नए निवेश और रोजगार के पर्याप्त अवसर बढ़ेंगे। राज्य के युवाओं को अपने ही राज्य में काम…
सरायकेलाः आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरेलाल महतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस बाबत उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को पत्र भेज दिया है. 2024 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली आजसू पार्टी के लिए हरेलाल महतो का इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है. कोल्हान में और खासकर कुर्मियों के बीच वे पार्टी का बड़ा चेहरा थे. चांडिल से जारी त्यागपत्र में हरेलाल महतो ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया है. उनके साथ ही ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और…
रांची- बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री के तौर पर पवन साय के नाम की घोषणा की है. पवन साय अभी छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री थे. जबकि झारखंड के संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है. इनके अलावा नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी है. उनका मुख्य केंद्र भुवनेश्वर होगा. सौदान सिंह इन राज्यों में बीजेपी के सांगठनिक कामकाज और आपसी समन्वय की निगरानी करेंगे. सौदान सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव के…
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की खरगोन रिजर्व सीट से सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त किया है. वे लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह लेंगे. सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को झारखंड में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अलग- अलग राज्यों में सांगठनिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने कई नये प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की है. इसके तहत दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख और लक्षद्वीप समेत कई राज्यों में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं. साथ ही कई राज्यों में सहप्रभारियों की भी…
देवघरः झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राज्य में माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट (एमएमडीआर) का सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस सिर्फ इसलिए विरोध कर रही कि इनकी चोरी-चकारी रूक जाएगी. एमएमडीआर के खिलाफ राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “क्या झारखंड ही कोयले का एकमात्र उत्पादक है. क्या ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल या कर्नाटक में कोयला नहीं है.. तो क्या ये सभी राज्य समृद्ध हैं और केवल झारखंड के साथ ही अन्याय हो रहा है? एमएमडीआर एक्ट इन लोगों की गलत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव के तौर पर यादगार बनाने के लिए झारखंड बीजेपी ने पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की और सभी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष…
रांचीः झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला. इस मौके पर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रमुख नेता और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि संगठन के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिर रीति रिवाज को सुरक्षित और संरक्षित रखने की भी जरूरत है.…
झारखंड भाजपा ने एक बार फिर राज्य में सामने आए बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम के मुद्दे को उठाते हुए हेमंत सरकार पर पूरे मामले को दबाने और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति करने का गंभीर आरोप लगाया है. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि हजारीबाग, बोकारो, रांची, देवघर, पलामू, गोड्डा, जमशेदपुर, रामगढ़ और चाईबासा सहित कई जिलों के कोषागारों से जुड़ी अनियमितताओं की जांच सामने आ चुकी हैं. जिस मामले में राज्य के कई जिलों के कोषागार जांच के दायरे में हैं, उसे महज कुछ छोटे स्तर के पुलिसकर्मियों तक सीमित कर देना पूरे मामले की गंभीरता को छिपाने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us