Browsing: BJP Jharkhand
रांचीः झारखंड लोक सेवा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के साथ मुख्य विपक्ष बीजेपी ने बी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सोमवार को प्रदेश बीजेपी के सभी प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के सामने घेराव प्रदर्शन किया. साथ ही सीएम के इस्तीफे की मांग की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शामिल इस प्रदर्शन में बीजेपी के की विधायक भी मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा छात्र हित में सभी भर्ती…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात की. इसके बद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं से मिले. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है।.यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए. साथ ही सरकार…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 8,399.31 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया. इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक परीक्षाओं की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंच गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ‘नौकरी के दुश्मन गद्दी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद पार्टी के विधायक मास्क लगाकर सदन के अंदर पहुंचे. गुरुवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है. जेपीएससी, जेएसएससी के सवाल पर सत्र के हंगामेदार होने के आसार है. गुरुवार को एनडीए के विधायकों ने सदन शुरू होने से पहले जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच कराने की मांग वाली तख्तियां लेकर सदन के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद सदन के अंदर…
रांचीः राज्यसभा के सांसद और झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक बार फिर कहा है कि जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें. दिल्ली मामले पर पूरा आसमान सिर पर उठाने वाले कांग्रेस के नेता झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम की सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा इन दोहरे चरित्र वालों से जवाब मांग रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेसियों को झारखंड के युवा, छात्र खोज रहे हैं. हेमंत सरकार इस…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और जेपीएससी सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि एक अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार की शाम को भाजपा के…
रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री के द्वारा व्यवस्था और ब्योक्रेट्स का जनप्रतिनिधियों के प्रति रवैये को लेकर कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र के बाद बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने राधाकृष्ण किशोर के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. भानू प्रताप शाही ने कहा है कि एक कैबिनेट मंत्री का इस तरह खुद को लाचार महसूस करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है. भानु प्रताप शाही ने पत्र में सवाल उठाया कि यदि सचिवालय में बैठे कुछ अधिकारी किसी कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा को चुनौती देने का साहस कर रहे हैं तो यह…
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यों से परे और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे ज्ञानवान राजनीतिक पार्टी बताती है, लेकिन उसके नेताओं को निवेश आकर्षित करने और उसे धरातल पर उतारने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है। जनता को गुमराह करने का प्रयास करने से पहले भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) और एमओयू (MoU) दो अलग-अलग चरण होते हैं. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में ₹ 99,639 करोड़ के निवेश की जो की गई हैं, उनमें अधिकांश निवेश नए नहीं हैं, बल्कि दावोस एवं यूके यात्रा के बाद लगभग छह महीने पहले घोषित निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग है. प्रतुल ने कहा कि सरकार स्वयं फरवरी 2026 में दावोस एवं यूके यात्रा के बाद ₹ 1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर चुकी थी. उस समय जिन कंपनियों के साथ समझौते और निवेश प्रस्तावों का प्रचार किया गया था, उन्हीं में…
रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई. बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली आदि मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us