Browsing: Chaibasa
चक्रधरपुरः झारखंड के चक्रधरपुर में एक महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई है. 24 साल की अनीता सोनुवा ब्लॉक स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बतौर पर्यवेक्षिका कार्यरत थीं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थीं. नौकरी ज्वाइन करने के बाद वार्ड नंबर सात स्थित ग्वाला पट्टी इलाके में एक मकान में बतौर किराएदार रह रही थीं. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थीं. चक्रधरपुर के ग्वाला पट्टी इलाके में संजय साव के मकान में बतौर किराएदार रह रही थीं. हत्या की घटना गुरुवार की दोपहर करीबन 2…
चाईबासाः झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों के दबाव में और सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दल लाख रुपये के इनामी नक्सली सालुका के साथ अन्य तीन महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में इसे पुलिस के लिए अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का विवरण कोल्हान के डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष इन चारों माओवादियों ने सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने मुख्य धारा में जुड़ने के लिए इनका स्वागत किया. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा…
चाईबासाः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जिस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमएफटी फंड बनाया था, चाईबासा जिले में उस फंड का कोई लाभ खदान प्रभावित इलाकों के लोगों को होता नहीं दिख रहा है. राज्य सरकार और प्रशासन के संरक्षण में इस फंड की केवल बंदरबांट और लूट हुई है. चाईबासा बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने कहा कि उन्होंने तीन दिनों तक इस इलाके का दौरा किया और विस्तारपूर्वक लोगों से जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की परंतु जो तस्वीर और जानकारी सामने आई है वह काफी भयावह…
चाईबासाः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतिम चरण की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले को हर हाल में पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाना प्राथमिकता है. इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों की हौसला बढ़ाई. कुछ ही नक्सली बचे हैं समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि सारंडा क्षेत्र में अब कुछ ही माओवादी बचे हैं. बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान…
चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा सेल खदान क्रशर हाउस में मुण्डा मानकी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार और नौकरी की मांग को लेकर शुरू अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन का असर गहराने लगा है. आंदोलन के कारण गुवा सेल खदान का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने साइज स्क्रीन और पहाड़ के ऊपर स्थित क्रॉसिंग प्लांट को बंद करा दिया है. इसके कारण खदान से जुड़ी उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो गई है. इतना ही नहीं, सेल रेलवे बंकर स्थित डिस्पैच कार्य को भी रोक दिया गया है. इससे लौह अयस्क की ढुलाई और सप्लाई प्रभावित…
चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक पर तीर-धनुष से ताबड़तोड़ हमले की घटना सामने आई है. इस हमले में तीन तीर युवक के शरीर में जा धंसे हैं. घायल चोया बिरूली की हालत नाजुक है और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शरीर में तीर धंसने से काफी मात्रा में खून बह गया है. सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में फंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. दनादन 20 तीर…
चाईबासाः चाईबासा नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन छेड़ा गया है. रविवार को तांबो चौक से न्याय पद यात्रा निकाली गई है. यह पद यात्रा, आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बलमुचू की अगुवाई में निकली है, जो विभिन्न पड़ावों तो तय करते हुए एक मई को रांची में सीएम हाउस पहुंचेगी. न्याय यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण और विभिन्न समाजिक संगठनों के लोग और महिलाएं शामिल हैं. सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा और न्याय यात्रा की तख्ती पकड़े हुए हैं. यात्रा में शामिल युवा लोगों के बीच मांगों से संबंधित पर्चे बांटते हुए आगे बढ़ रहे…
चाईबासाः झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा की सेल खदान क्षेत्र में सोमवार को मानकी- मुंडा बैनर तले दर्जन भर गांवों के आदिवासियों ने मोर्चा खोल दिया. रोजगार की मांग को लेकर पहले से आंदोलित ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़कों को जाम कर दिया. इस दौरान परंपरागत तौर पर तीर-धनुष लेकर प्रदर्शन करते रहे. सोमवार तड़के 4 बजे शुरू हुआ यह आंदोलन दिन चढ़ते असरदार हो गया. इस वजह से मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे खदानों से लेकर आम आवाजाही तक पूरी तरह ठप हो गई. चक्का जाम की सूचना मिलते ही सेल प्रबंधन और…
रांचीः सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत लगभग 53 नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने आर- पार की लड़ाई छेड़ दी है. सुरक्षा बलों ने सारंडा के वलगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. इन कार्रवाईयों में कम से कम 500 सुरक्षा बल शामिल हैं. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी वलगातार नजरें बनाये हुए हैं. माना जा रहा है कि सारंडा में माओवादियों के विरुद्ध आखिरी लड़ाई है. गुरुवार को भी मनोहरपुर क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही.…
रांचीः झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए झारखंड हाईकोर्ट से सरकार से जवाब-तलब करते हुए जांच की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नौनिहालों को संक्रमित खून चढ़ाना बेहद गंभीर लापरवाही है, जिससे उनके जीवन पर सीधा खतरा…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us