चाईबासाः झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों के दबाव में और सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दल लाख रुपये के इनामी नक्सली सालुका के साथ अन्य तीन महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में इसे पुलिस के लिए अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का विवरण
कोल्हान के डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष इन चारों माओवादियों ने सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने मुख्य धारा में जुड़ने के लिए इनका स्वागत किया.
- सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर : जोनल कमेटी मेंबर इनाम 10 लाख, सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव निवासी.
- कोदो मुनि कोड़ा : इनाम : 1 लाख गांव- रेंगड़ाहातू, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम.
- अनिता तमसोय उर्फ अनिता कयाम : गांव- अंजेदबेडा, थाना- मुफसिल, जिला- पश्चिमी सिंहभूम.
- पिंकी : पता: गांव- इचागोड़ा, थाना- गोइलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम शामिल है.
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे निरंतर सर्च अभियानों और सरकार की पुनर्वास योजनाओं के कारण नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हो रहे हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों को नीति के तहत तय आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा.
