Browsing: CID JHARKHAND
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम सोमवार को एक साथ राज्य के अलग-अलग हिस्से में छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इधर रांची में आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते चौथी बार सीआइडी के समक्ष पेश हुए हैं. उनसे बी पूछताछ शुरू हो गई है. इससे पहले तीन बार सीआइडी की टीम उनसे पूचताछ कर चुकी है. जेपीएससी के दफ्तर और परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर में सीआइडी की पिछले महीने 21 जुलाई को छापेमारी के बाद ख्यांग्ते ने पद…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रही है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक तक गया. दो दिनों पहले भी छात्रों ने स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला था. बारिश के बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों से से बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार और आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और जेपीएससी सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि एक अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार की शाम को भाजपा के…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) की परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी शुक्रवार को भी पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से पूछताछ कर रही है. यह तीसरा मौका है, जब पूर्व चेयरमैन सीआइडी के समक्ष पेश हुए हैं. सीआईडी के अधिकारी उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा लेने वाली एजेंसी के कार्यकलाप, ओएमआर शीट, कट ऑफ मार्क्स, चेयरमैन की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर लगातार जानकारी जुटा रही है. सीआइडी की जांच की गति और कार्रवाईयों के संकेत हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. दरअसल, पूर्व में आरोपियों के बयान और टीडीपीएल के कंप्यूटर से मिले डिजिटल…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर आयोग के सभी सदस्यों को पद मुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबाआइ जांच कराने और दोषियों को जेल भेजने की मांग दोहराई है. एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लोग पहले खुद सरकारी नौकरियों में ज्वाइनिंग ले चुके थे. और राज्य सरकार के कई पदों पर पदस्थापित रहते हुए सीटें बेचने का काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परीक्षाओं…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी के छापे के तुरंत बाद चैयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले एल खियांग्ते ने स्पष्ट किया है कि उन पर कोई दबाव नहीं था, बल्कि वह आयोग से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के मकसद से अपना पद छोड़ा. उन्होंने कहागै कि सीआईडी जांच शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि जांच एजेंसी को पूरी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, इसलिए उन्होंने स्वयं पद छोड़ने का फैसला किया. आमतौर पर मीडिया से बात करने से परहेज करनेवाले खियांग्ते ने पहली बार इस्तीफे पर अपनी बात मीडिया के समक्ष…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है. इससे पहले जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को ख्यांग्ते के आवास पर…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी जांच के लपेटे में आई परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कोई संबंध होने अथवा परीक्षाओं के संचालन से इनकार किया है. एक सूचना जारी कर आयोग ने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा विगत वर्षों में संपन्न तथा वर्तमान एवं भावी परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन, परीक्षा प्रक्रिया अथवा किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से टीडीपीएल एजेंसी का किसी प्रकार का संबंध नहीं है. आयोग के सचिव ने रविवार को सूचना प्रकाशित कर कहा कि आयोग द्वारा 20 मई 2025 को इस एजेंसी को…
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा की सीआइडी जांच को महज दिखावा बताया है. उन्होंने कहा है कि साक्ष्यों और सबूतों को नष्ट करने या छिपाने के मकसद से यह कार्रवाई हो रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर इस मामले में गंभीर हैं, तो सीबीआइ से जांच कराएं. मरांडी ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले राज्य सरकार ही सारा गड़बड़ करवा रही है. राज्य सरकार का मतलब मुख्यमंत्री होता है. अगर मुख्यमंत्री मामले में पूरी तरह पाक-साफ हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से आपत्ति क्यों है ? पार्टी कार्यालय में एक…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी ने रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. इसके साथ ही मुख्य आरोपी अभय तिवारी के दो और सहयोगी सोनू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है. तिवारी ने होटल ले रखा है? मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रेड किया था. यह वही होटल है जिसे इस धांधली के मुख्य आरोपी और गोड्डा के पोड़ैयाहाट में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारीअभय…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us