Browsing: ECI
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन तीसरे दिन 8 अक्तूबर को भी जारी है. गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन देखे गए. इस बीच 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखकर ‘चुनाव आयोग को कमज़ोर करने की कोशिशों’ के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है. इस पत्र में पूर्व जजों ने चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कथित तौर पर कमज़ोर करने की कोशिशों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. खबरों के मुताबिक पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पूर्व जजों ने ‘बिना किसी ठोस सबूत के लगाए जा रहे…
रांचीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकभवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. रांची कॉलेज मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले जेएमएम के हजारों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बेनर लेकर निकले थे. इस दौरान वे नारेबाजी करते रहे. लोकभवन के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका भी. लोकभवन के सामने प्रदर्शन को लेकर जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक विकास मुंडा, अमित कुमार, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम समेत कई प्रमुख नेता शामिल थे.…
चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा यानी माता–पिता की जानकारी देने वाला विकल्प हटाने की घोषणा की है. इसका मतलब है एसआईआर पूरा होने के बाद फॉर्म 6 में एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी नहीं मांगी जाएगी. अब ऐसे राज्यों में नए वोटर्स को नामांकन के लिए केवल पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्धारित वैधानिक फॉर्म-6 ही भरना होगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जिन राज्यों में एसआईआर जारी है, वहां फॉर्म 6 में यह घोषणा अब भी दिख रही है. वहीं, जिन राज्यों में एसआईआर पूरा हो…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई है. याचिका में उन फ़ैसलों को चुनौती दी गई है जिन्हें सीईसी के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने दो अन्य चुनाव आयुक्तों की कथित मंजूरी के बिना लिया था. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ के समक्ष इस मामले का ज़िक्र किया गया. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत से कहा कि कानून के तहत बहुसदस्यीय चुनाव आयोग के निर्णय सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर लिए जाने…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि वो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंज़ूरी के बिना चुनाव आयोग के नाम पर फ़ैसले ले रहे हैं. बार एंड बेंच के मुताबिक़ राकेश कुमार सिंह की याचिका में ‘क्वो वारंटो’ की रिट की मांग की गई है. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त से यह बताने को कहा गया है कि उन्होंने किस अधिकार के तहत ऐसे फै़सले लिए और अब भी ले रहे हैं, जैसे कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को मिले सामूहिक निर्णय…
रांचीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्चाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया. प्रदर्शन में सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई विधायक भी शामिल थे. इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों…
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने द इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए तथ्यों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार ऐसे फैसलों और आदेशों पर लिखित आपत्ति जताई, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं थी. दो चुनाव आयुक्त बार-बार लिखित आपत्ति दर्ज कराएं और फिर भी फैसले होते रहें, तो सवाल उठेगा ही कि चुनाव आयोग चला कौन रहा था ? विनोद पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट से…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है. मंत्री का कहना है कि एसआईआर के नाम पर राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, मुस्लिम, मूलवासी और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. राज्य की बड़ी आबादी अपना काम-धंधा छोड़कर कागजों और दस्तावेजों के लिए भटक रही है और दहशत में जी रही है. इसके साथ ही मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. दरअसल, अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी (इनवेस्टिगेटिव) रिपोर्ट में दावा किया गया…
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद के बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट को चुनाव आयोग ने नया नाम और पार्टी के लिए नया सिंबल दिया है. अब ममता बनर्जी के गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ होगा. चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी का सिंबल ‘फुटबॉल प्लेयर’ दिया है. जबकि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है और इस पार्टी का सिंबल ‘एनवेलप’ होगा. वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने चुनाव आयोग के आदेश की कॉपी एक्स पर साझा की है. समाचार एजेंसी भाषा की एक…
देश के अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (एसआईआर) में लगे बीएलओ और सुरवाइजर को 6000 रुपये का मानदेय देने की घोषणा की गई है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को इस प्रक्रिया में शामिल बूथ लेवल ऑफिसर्स सुपरवाइज़र्स के लिए 6,000 के विशेष मानदेय का एलान किया. चुनाव आयोग ने कहा, “मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ प्रक्रिया में शामिल काम की मात्रा और प्रकृति को देखते हुए, आयोग ने इस प्रक्रिया में लगे हर बीएलओ और सुपरवाइज़र को उनके सालाना वेतन के अलावा 6,000 का एकमुश्त मानदेय दिए…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us