Browsing: Himanshu Murder Case
जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को पुलिस गिरफ्त से बचते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मंडल के बारे में सूचना देने के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था. वह सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया का निवासी है और पुलिस उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है. इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इससे पहले रविवार को डीडी बार के मालिक सह भाजपा…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में डीडी बार के बाहर हुए हिंसक झड़प और हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटू धाम से गिरफ्तार किया है. इसी मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर पुलिस ने दोनों के फोन को सर्विलांस पर रखा था. इसी क्रम में उनके मोबाइल का लोकेशन मिला. जमशेदपुर के एसएसपी ने राजस्थान के सीकर एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही लोकेशन भी बताया. सीकर पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. नीरज सिंह की…
रांचीः भाजपा प्रदेश बीजेपी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर और आदित्यपुर में पार्टी द्वारा आहूत बंद स्वतः और स्फूर्त रहा. बंद को मिले जनता के जोरदार समर्थन ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं बल्कि यह आम जन का प्रतिरोध है। प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में बाउरी ने कहा जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड की नृशंसता में पुलिस का जो कृत्य किया है उसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की है. पीसीआर वैन से खींचकर दो युवाओं पर घाटक हथियारों से हमले किए गए और पुलिस…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और रहिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों, झंडे- बैनर के साथ सड़कों पर बंद कराने निकले हैं. बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है. जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगहजगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकार की…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हमले में हिमांशु सिंह की मौत तथा शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को शहर में जगह- जगह मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने महिलाओं से भी इस बंद में सक्रिय सहयोग की अपील की है. साथ ही व्यापारिक संस्थानों तथा संगठनों से…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है. मंडल के बारे में पुलिस को सूचना…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर के डबल डाउन बार में विवाद के बाद हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर बीजेपी के आरोपो पर पलटवार किया है. बहरागोड़ा से जेएमएम के विधायक समीर मोहंती और पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार राजनीतिक रोटियां सेंकने और राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाने में जुटी है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उसकी दोहरी मानसिकता और राजनीतिक अवसरवादिता को भी उजागर करता है. आदित्य साहू से सवाल जेएमएम नेताओं ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और…
रांचीः झारखंड सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया है. इस बाबत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे पहले वकारिब सीआईडी में एसपी के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही, साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. स्वर्गियारी वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 (गोविंदपुर) के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सरायकेला-खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया है. गौरतलब है…
रांचीः जमशेदपुर में डबल डाउन बार के बाहर हिंसक झड़प और पीसीआऱ वैन से खींच कर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है. बंद से पहले दो जुलाई की शाम बीजेपी जमशेदपुर महानगर में मशाल जुलूस निकालेगी. आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर तत्काल ठोस कारगर कदम नहीं उठाया तो पार्टी झारखंड बंद कराएगी. हिमांशु हत्याकांड पर क्या कहा उन्होंने कहा कि हिमांशु…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर है. इस बीच वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल (पीसीआर) के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें एएसआई रतन कुमार दास, राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में विस्तार से जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है. साथ ही हमला…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us