जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.
एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है.
इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है.
मंडल के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए दो लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है
खून से सने हथियार बरामद
एसएसपी ने बताया है कि गठित विशेष अनुसंधान दल ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने आरोपी राज लोहार को वारदात में इस्तेमाल की गई एक छोटी कुल्हाड़ी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस ने वारदात के समय उपयोग में लाए गए मुख्य हथियार को जब्त कर लिया है. Also
झारखंड छोड़ भागे रसूखदार गुंडे
एसएसपी ने बताया कि कड़ाई से किए गए अनुसंधान के बाद पुलिस ने 30 जून को एक और 2 जुलाई को दो अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के बढ़ते शिकंजे को देखकर इस कांड के अन्य मुख्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से झारखंड की सीमा लांघकर दूसरे राज्यों में शरण ले चुके हैं.
फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जमशेदपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें पड़ोसी राज्यों में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. उन्होंने दावा किया है कि सभी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे
