Browsing: Jharkhand BJP

रांची- झारखंड प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक 24-25 अक्टूबर को रांची में होगी. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होंगे. वे 23 अक्टूबर की शाम ही रांची पहुंचेंगे. कार्यसमिति की बैठक को लेकर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे एवं स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई. प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में यह दूसरा आगमन होगा. उनके स्वागत को लेकर पार्टी…

Read More

रांचीः छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिए जाने पर झारखंड बीजेपी ने आंदोलन की तारीख की घोषणा की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि 8 से 11 सिंतबर तक सभी जिला मुखायलयों में प्रदर्शन के साथ डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. साहू ने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर मांग रखी थी कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रों पर हमले करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. मुख्य सचिव को ज्ञापन दिए…

Read More

रांचीः झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार की शाम लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. भाजपा नेताओं ने इस दौरान राज्यपाल से छात्र आंदोलन से उपजे हालात सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य भर के छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. कई छात्र आमरण अनशन के कारण गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाजरत भी हैं, लेकिन सरकार इनकी मांगों को लगातार अनसुनी कर रही है. जबकि वार्ता के नाम…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन यह पत्र पूरी तरह गुप्त तरीके से भेजा जा रहा है.एक्स पर मरांडी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी जी ने छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. लेकिन सवाल यह है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि राहुल गांधी जी को गुप्त…

Read More

झारखंड में जेएसएसी और जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राज्य के बीजेपी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और जेएमएम- कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने और दोषियों पर कठोर कारवाई करने की मांग की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में लोकसभा के सांसद ढुलू महतो, निशिकांत दुबे, वीडी राम, मनीष जायसवाल, विद्युतवरण महतो, कालीचरण…

Read More

रांची/नई दिल्ली : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस बैठक को झारखंड…

Read More

रांचीः झारखंड भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के लिए जिलावार 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा द्वारा 26 जून से लेकर 30 जून तक राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम बनाया गया है. इस दौरान पदाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे और रात्रि विश्राम पार्टी कार्यालय में करेंगे. जिलों में प्रवास कार्यक्रम के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जाने की सूची जारी की गई है. इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी जिन पदाधिकारियों…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता संजीप वर्मा ने राज्य की प्रतिष्ठित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से लागू स्थानीय कोटा व्यवस्था समाप्त होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री से इस्तीफे का मांग की है. उन्होंने कहा है कि सरकार सारी परिस्थितियों से वाकिफ रहने के बाद भी झारखंड के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है. इसके कारण राज्य के लगभग 650 छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिन्हें पहले स्थानीय कोटा का लाभ मिलता था. उन्होंने कहा कि बीआईटी…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इतनी किरकिरी के बाद भी कांग्रेस द्वारा सरकार में बने रहने वाला बयान कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता है. चाहे जितनी भी दुर्गति हो जाए, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस की फितरत है. अब इतनी दुर्गति के बावजूद भी कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वे कोई भी विष पीने को तैयार हैं. वास्तविकता तो यह है कि कांग्रेस सरकार से चिपककर मलाई खाने का काम कर रही है. आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है…

Read More

रांचीः रांची दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. शनिवार को रांची में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकास, सुशासन और सुरक्षा के एजेंडे पर केंद्र सरकार आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी. झारखंड से जुड़ाव का जिक्र झारखंड से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू सहित राज्य के महान जननायकों को नमन किया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का गठन…

Read More