Browsing: JPSC Chairman Resign
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन दिया है. शनिवार को रांची से की अभ्यर्थियों ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका से बातें की और आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जानकारी देने के साथ अपनी मांगों से वाकिफ कराया. अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम सोमवार को एक साथ राज्य के अलग-अलग हिस्से में छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इधर रांची में आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते चौथी बार सीआइडी के समक्ष पेश हुए हैं. उनसे बी पूछताछ शुरू हो गई है. इससे पहले तीन बार सीआइडी की टीम उनसे पूचताछ कर चुकी है. जेपीएससी के दफ्तर और परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर में सीआइडी की पिछले महीने 21 जुलाई को छापेमारी के बाद ख्यांग्ते ने पद…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. इस बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर फैसला नहीं लेती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे. उनकी मांग है कि जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआइ जांच कराई जाए और पीटी परीक्षा का परिणाम रद्द हो. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी की अनियमितताओं और परीक्षा में गड़बड़ी से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. सरकार छात्रों को सिर्फ…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रही है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक तक गया. दो दिनों पहले भी छात्रों ने स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला था. बारिश के बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों से से बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार और आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और जेपीएससी सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि एक अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार की शाम को भाजपा के…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) की परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी शुक्रवार को भी पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से पूछताछ कर रही है. यह तीसरा मौका है, जब पूर्व चेयरमैन सीआइडी के समक्ष पेश हुए हैं. सीआईडी के अधिकारी उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा लेने वाली एजेंसी के कार्यकलाप, ओएमआर शीट, कट ऑफ मार्क्स, चेयरमैन की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर लगातार जानकारी जुटा रही है. सीआइडी की जांच की गति और कार्रवाईयों के संकेत हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. दरअसल, पूर्व में आरोपियों के बयान और टीडीपीएल के कंप्यूटर से मिले डिजिटल…
जेपीएससी परीक्षाः सीआइडी ने फर्जी तरीके से पीटी पास करने वाले एक अभ्यर्थी सौरभ सुमन को किया गिरफ्तार
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के संबंध में जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने गलत तरीके से 14वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पास करने वाले एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने एक रिलीज जारी कर बताया है कि सीआइडी थाना कांड संख्या 16/ 2026 के अनुसंधान के क्रम में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा में चयनित एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ, जिसने अनुचित अनुचित तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण की थी को अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा हजारी विभाग पुलिस…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर आयोग के सभी सदस्यों को पद मुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबाआइ जांच कराने और दोषियों को जेल भेजने की मांग दोहराई है. एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लोग पहले खुद सरकारी नौकरियों में ज्वाइनिंग ले चुके थे. और राज्य सरकार के कई पदों पर पदस्थापित रहते हुए सीटें बेचने का काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परीक्षाओं…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जारी सीआइडी जांच के बीच बुधवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला. मार्च के बाद छात्र अलबर्ट एक्का चौक पर काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और कई प्रमुख मार्गों पर जाम की वजह से वाहनों की कतारें लगी रहीं. हाथो में तख्तियां और झंडे लेकर विरोध मार्च में शामिल छात्र, युवा जेपीएससी की परीक्षा की सीबीआइ जांच की मांग के साथ 14वीं सिविल सेवा की परीक्षा रद्द…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से मंगलवार को अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ की. जांच एजेंसी ने बुधवार को फिर से उन्हें तलब किया है. उनसे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई. जांच एजेंसी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है. उनसे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई. जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us