Browsing: Jssc-cgl 23
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातकधारी योग्यता परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद अभय तिवारी की पत्नी सुषमा देवी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. इससे पहले सीआईडी की विशेष कोर्ट ने अभय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह मामला JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 1/2025 से जुड़ा है. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी को जुलाई में गिरफ्तार किया था, जबकि सुषमा देवी और अक्षय तिवारी की गिरफ्तारी अगस्त महीने में हुई थी. तीनों फिलहाल इसी मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे…
रांची- राज्य सरकार के द्वारा जेएसएससी- सीजीएल नियुक्ति रद करने के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक फिलहाल जारी रहेगी. इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी. इसके अलावा 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर (FSO) भर्ती विज्ञापनों को रद्द करने संबंधी अधिसूचना पर लगी रोक को भी बरकरार रखा है. इन मामलों में भी कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित को निर्धारित की है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन मामलों में पहले से पारित अंतरिम आदेश यथावत रहेगा. यानी जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत चारों भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन…
JSSC-CGL नियुक्ति घोटालाः सीआईडी ने देवघर से एक क्लर्क को उठाया, बताया, बड़े पैमाने पर हुई है धांधली
रांची- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने देवघर से एक क्लर्क सुधाकर कुमार को उठाया है. फिलहाल वह दुमका में पोस्टेड है. इससे पहले रांची में पशुपालन विभाग में कार्यरत था. सीआईडी की टीम उसे लेकर रांची आई है. उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाका स्थित एक…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी-सीजीएल) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सिडिंकेट के कारनामों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी को कई नई और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है. जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने पहले ही गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि अभय तिवारी के पिता ने भी जेपीएससी की परीक्षा दी थी. लिहाजा वे भी रडार पर हैं. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी के भाई और पत्नी को भी गलत तरीके से परीक्षा पास करने के…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगवार से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आठ सिंतबर को राँची के अलावा दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर और गढ़वा में जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया और उपायुक्त को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया रांची में जिला स्कूल शहीद चौक से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मांगों के समर्थन में नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया है कि पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी के अनुसार, जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है. खबरों के मुताबिक आरोप है कि कुंदन ने परीक्षा एजेंसी से मिलकर खुद और कम से कम 20 अभ्यर्थियों को जेएसएसी की परीक्षाओं में सफल कराया है. सीआईडी को…
रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के खिलाफ सीआईडी की जांच तेज हुई है. जांच एजेंसी की एसआईटी ने 37 संदिग्ध लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ की है. सीआईडी ने जारी रिलीज में बताया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिनांक 21 9.2024 एवं दिनांक 22 9 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 दर्ज है. इसी कांड के अनुसंधान में 37 संदिग्ध लोगों को नोटिस देकर पूछताछ की गई है. गौरतलब है कि इस परीक्षा में…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी ने सोमवार की सुबह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर वे अभ्यर्थियों और छात्रों के निशाने पर रहे हैं. रांची में 24 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र लगातार जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. आयोग के दफ्तर में भी छापेमारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी ने कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर में…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 23 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने लड़ाई को धार देने के लिए छात्रों ने एक साथ कई मोर्चे खोल दिए हैं. रविवार को चार और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. पहले से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के अलावा कई छात्र लगातार अनशन कर रहे हैं. इनमें दो महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं. देवेंद्र महतो जेपीएससी-जेएसएसी न्याय मंच को लीड कर रहे हैं. इसी मंच से जुड़े राजवल प्रसाद, उदय मेहता, राजीव कुमार कुशवा और उदय मंडल रविवार से अनशन…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन में शामिल और 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया. अनशन कर रहे देवेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों और अन्य अनशनकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. देवेंद्र नाथ महतो इसी यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से निकलना चाहते…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us