Browsing: JSSC
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी जांच के लपेटे में आई परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कोई संबंध होने अथवा परीक्षाओं के संचालन से इनकार किया है. एक सूचना जारी कर आयोग ने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा विगत वर्षों में संपन्न तथा वर्तमान एवं भावी परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन, परीक्षा प्रक्रिया अथवा किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से टीडीपीएल एजेंसी का किसी प्रकार का संबंध नहीं है. आयोग के सचिव ने रविवार को सूचना प्रकाशित कर कहा कि आयोग द्वारा 20 मई 2025 को इस एजेंसी को…
चांडिलः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) के माध्यम से सहायक आचार्य की नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपयों की ठगी के आरोपी इंडिया रिजर्व बटालियन के हवलदार सुशील कुमार को चौका थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी सुशील कुमार फिलहाल आईआरबी- 3 पिपरवार. चतरा में कार्यरत है. जबकि मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना अंतगर्त बनागड़ा गांव का रहने वाला है. चौका पुलिस ने बताया है कि स्थानीय निवासी गुरुचरण साव की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता है कि आरोपी हवलदार चयनित अभ्यर्थियों का…
रांचीः राज्य सरकार के आदेश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दिया है. सरकार ने पिछले दिनों आयोग को इससे संबंधित विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 को वापस लेने का आदेश दिया था. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश का जिक्र करते हुए आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अधियाचना को वापस ले लिया है. इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसके विरुद्ध लगभगग डेढ़ लाख छात्रों ने आवेदन किया था. वे इस परीक्षा की पिछले दो साल…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित 316 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा. इनके अलावा 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव और राज्य सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त सहायक आचार्य और महिला पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “यह सिर्फ नियुक्ति नहीं है,…
रांचीः झारखंड में रविवार को उत्पाद सिपाही नियुक्ति को लेकर ली गई परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने कुख्यात सोल्वर गैंग के पांच सदस्यों और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोल्वर गैंग का सरगना अतुल वत्स भी शामिल है, जो देश के कई राज्यों में अलग- अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का आरोपी रहा है. इस गिरोह ने हर अभ्यर्थी से 10-15 लाख का सौदा किया था. इस बीच आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है. सोल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों को…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) वर्ष 2025-26 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं और लंबित रिजल्ट के प्रकाशन को लेकर का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. जारी कैलेंडर के मुताबिक 13 परीक्षाओं में कुल 38,988 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशन, परीक्षा एवं परिणाम की संभावित तिथियां जारी की गयी हैं. 580 पदों के लिए उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा जुलाई में होगी. जबकि इसका रिजल्ट नवंबर में प्रकाशित होगा. जारी कैलेंडर के मुताबिक इसी साल दारोगा (अवर निरीक्षक) के 975 पदों के लिए अक्टूर में परीक्षा होगी. जबकि इसका रिजल्ट जनवरी 2026 में प्रकाशित होगा. 4,919 आरक्षियों की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us