Browsing: JSSC

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने कहा कि वह हर मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और शिक्षा आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है. उन्होंने सभी सरकारों से छात्रों की आवाज़ सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की. कांग्रेस सांसद ने गुरुवार को कहा…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच सोशल एक्टिविस्ट, भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी 14वीं वीं पीटी परीक्षा रद्द करने और राज्य की भर्ती व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की मांग की है. इस पत्र को उन्होंने सोशल मोडिया के अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है. उन्होंने कहा है, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की पीड़ा सच है और युवाओं का गुस्सा वाजिब. उनकी मुख्य मांगें भी तर्कसंगट हैं. यह मामला किसी एक परीक्षा या…

Read More

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने झारखंड प्रदर्शन पर कहा, “वहां से जो कहानियां निकल कर आ रही हैं, उनसे साफ है कि झारखंड सरकार ने परीक्षा कराने का पूरा काम एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दिया है. इस कंपनी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और राजस्थान में भी ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है. इसके बावजूद उसे कई परीक्षाएं कराने की ज़िम्मेदारी…

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के नेता और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि धरना में स्थानीय छात्र कम हैं और दिल्ली से आए लोग ज्यादा हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि झारखंड में पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि इसमें त्रुटियां पाई गई हैं. इस पर एक्शन हो रहा है और सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है. अध्यक्ष…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना, प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बुधवार को सदर एसडीओ कुमार रजत छात्रों के बीच पहुंचे और सरकार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके. छात्रों से बातचीत करने एसडीओ के साथ एडीएल लॉ एंड आर्डर भी मौजूद थे. सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने भी बातचीत के लिए अपनी सहमति जताई, लेकिन…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने झारखंड पुलिस के सहयोग से सोमवार को पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की. सीआइडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया कि रांची पलामू हजारीबाग बोकारो और धनबाद जिले में पुलिस के सहयोग से कांड से संबंधित 18 ठिकानों पर छापेमारी कर जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, लैपटॉप, मोबाइल, विभिन्न बैंकों के पासबुक एवं चेक बुक मिले हैं. इनके अलावा…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन दिया है. शनिवार को रांची से की अभ्यर्थियों ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका से बातें की और आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जानकारी देने के साथ अपनी मांगों से वाकिफ कराया. अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर…

Read More

रांचीः राज्यसभा के सांसद और झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक बार फिर कहा है कि जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें. दिल्ली मामले पर पूरा आसमान सिर पर उठाने वाले कांग्रेस के नेता झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम की  सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा इन दोहरे चरित्र वालों से जवाब मांग रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेसियों को झारखंड के युवा, छात्र खोज रहे हैं. हेमंत सरकार इस…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रस्तावित 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के निर्देश के बाद संबंधित विभागों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचनाएं (रिक्विजिशन) वापस ले ली हैं. जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई अधियाचनाएं वापस लेने के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफल रहे शॉर्टलिस्टेड 679 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए तिथि जारी कर दिया है. यह सत्यापन प्रक्रिया 3 और 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन अगस्त को द्वितीय पाली में 200 अभ्यर्थियों और चार अगस्त को दोनों पालियों में 479 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी. वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले आयोग कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है. अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों से संबंधित मूल…

Read More