रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन और प्रदर्शन के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. झारखंड सरकार इस मामले का समाधान निकालने पर काम कर रही है.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए किस तरह का रास्ता निकाला जाए, सरकार इसी दिशा में काम कर रही है.
कल्पना सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उनकी मांगों को समझते हुए उचित समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को लेकर सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
