रांचीः झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार की शाम लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.
भाजपा नेताओं ने इस दौरान राज्यपाल से छात्र आंदोलन से उपजे हालात सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की.
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य भर के छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. कई छात्र आमरण अनशन के कारण गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाजरत भी हैं, लेकिन सरकार इनकी मांगों को लगातार अनसुनी कर रही है.
जबकि वार्ता के नाम पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों की जायज मांगों पर सरकार तत्काल विचार कर उसका कोई ठोस समाधान निकाले.
बीजेपी नेताओं का दावा है कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि तमाम परिस्थितियों पर उनकी पैनी नजर है.
