Author: Fact File

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर एक अहम एलान किया है. बिहार में इसी साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. राजनीतिक गलियारे में इसे बड़े सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी.” उन्होंने आगे लिखा, “सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. ये सुनिश्चित किया जाएगा कि…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,, “चुनाव आयोग जवाब देने की बजाय सबूत मिटा रहा है.” राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “मतदाता सूची? मशीन-रीडेबल फॉर्मेट में नहीं देंगे. सीसीटीवी फुटेज? क़ानून बदलकर छुपा लिया गया. चुनाव की तस्वीरें और वीडियो? अब एक साल नहीं, 45 दिन में मिटा दिए जाएंगे. जिसे जवाब देना था – वही अब सबूत मिटा रहा है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे लिखा, “यह साफ़ है कि मैच फिक्स है. और फिक्स चुनाव लोकतंत्र के लिए ज़हर है.” नेता प्रतिपक्ष का…

Read More

कोडरमाः कोडरमा पुलिस ने जिले के कोडरमा घाटी में छपरा के स्वर्ण व्यवसायी से 80 लाख रुपये का सोना लूटने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही करीब 70 लाख रुपये के 673.7 ग्राम गोल्ड बरामद किया है. लूटकांड में प्रयुक्त बिहार के नंबर की दो कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर कोडरमा थाना में कांड संख्या 98/25 में मामला दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी. तकनीकी साक्ष्यों के आधार…

Read More

रांचीः नीलांबर-पीताबंर विश्व विद्यालय पलामू के कुलपति डीके सिंह को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बाबत राज्यपाल सचिवालय से पत्र जारी कर दिया गया है. रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का तीन वर्ष का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो गया है. जिसके बाद झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेश पर एक अंतरिम व्यवस्था के तहत यह निर्णय लिया गया है. इसी तरह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची के कुलपति का कार्यभार अंतरिम व्यवस्था के तहत फिलहाल दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त संभालेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल…

Read More

रांचीः झारखंड के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल में बह गए रांची डीपीएस के टीचर मेकाइल घोष का अब तक पता नहीं चला है. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम काफी देर तक मशक्कत करती रही, लेकिन नहीं ढूंढा जा सका. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे थे. स्थानीय पर्यटक मित्र भी पता करने में लगे रहे. गुरुवार को मेकाइल घोष अपने मित्र पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामद के साथ एक कार में सवार होकर जोन्हा फॉल तफरीह करने पहुंचे थे. उधर बुधवार की रात से हो रही बारिश में फॉल पूरे उफान पर था. स्थानीय पर्यटक मित्रों ने उन…

Read More

रांचीः झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को शुक्रवार को रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने ट्रांजिट पर लेकर सिंघानिया को रांची पहुंची. इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया सिद्धार्थ सिंघानिया शराब सिंडिकेट का प्रमुख चेहरा है और माना जाता है कि झारखंड में उत्पाद विभाग के आला अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेकर उत्पाद नीति में मनमर्जी…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में छह करोड़ का घोटाला हुआ है, तो वे सूबत पेश करें. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने भाजपा के हालिया आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष निराधार और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित झूठे आरोप लगाकर राज्य की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है. विनोद कुमार पांडेय ने कहा है, “बाबूलाल जी को तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है. टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के…

Read More

खूंटीः खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलौल और बिचना के बीच बनई नदी पुल तेज बारिश के चलते पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. खूंटी जिला मुख्यालय से यह जगह लगभग आठ किलोमीटर दूर है. पुल के ध्वस्त होने से स्थानीय यातायात के साथ रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, कोलकाता और सिमडेगा की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने हेतु तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्गों तोरपा-कर्रा-रांची, बिचना-जुरदाग-जलटंडा-कुंजला, बिचना-माहिल-खूंटी, और तोरपा-मुरहू मार्गों का प्रयोग शुरू कर दिया है. सभी पथों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. हालांकि, यह वैकल्पिक…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत सोमार बाजार मुहल्ले में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में मिट्टी के ढहने से कुएं में दबे दो बच्चों के शव को रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को दिन साढ़े बारह बजे निकाल लिया. इसके साथ ही बच्चों के परिवार में कोहराम मचा है. गांव में मातम पसरा है. अमित हुन्नी पुर्ती, मुरहू के गैगै गांव निवासी जोहन हुन्नी पुर्ती का पुत्र था. जबकि आशिष तोपनो पश्चिमी सिंहभूम के हेसाडीह (बंदगांव) निवासी सिबलन तोपनो का पुत्र था. दोनों बच्चों की मां- जसनिता पुर्ती और फुलमनी सोय मुरहू के सोमार बाजार मुहल्ले में…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और अभी राज्य सभा के सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किये गये हैं. झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग ने 75वीं औपबंधिक सूची रामगढ़ जिले के लिए जारी की है. इसमें अलग राज्य की लड़ाई के अहम किरदार दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम भी शामिल है. 81 साल के शिबू सोरेन रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव के रहने वाले हैं आयोग ने शिबू सोरेन को आंदोलनकारी घोषित करने के कारणों का विवरण भी प्रकाशित किया है. इसमें बताया गया है कि छोटानागपु, संताल परगना के विधायकों और सांसदों ने…

Read More