Browsing: Jamshedpur Crime News
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में सोनारी स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लाये गये चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा शामिल हैं. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. सुपारी की रकम में से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे. हत्या की नीयत से सभी बिंदल मॉल में फायरिंग की गई…
झारखंड के जमशेदपुर शहर स्थित एक मॉल में शनिवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी. इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई. सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा और जमशेदपुर एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान काफी देर तर रेस्टोरेंट में तफ्तीश की. डीआईजी के अनुसार, घटना की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक…
जमशेदपुरः गोलमुरी स्थित केनरा बैंक को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है. सुबह बैंक खुलते ही पांच अपराधी अंदर घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद अपराधियों ने बैंक से लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए. उस वक्त कुछ ग्राहक भी बैंक में थे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस छानबीन करने पहुंची है. बताया जा रहा है कि करीब 43 लाख रुपये की लूट हुई है. अधिकारी कैश का मिलान कर रहे हैं. इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर पता चल सकेगा कि कितनी नकदी और कितने जेवरात लूटे गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में अब तक शूटर समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की तफ्तीश कोलकाता से लेकर जमशेदपुर तक जारी है. हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह उर्फ राघव ने एक डिजिल मीडिया प्लेटफॉर्म भी खड़ा किया था. पुलिस ने राघव के सोनारी स्थित इसी डिजिटल मीडिया के कार्यालय और उसके आवास पर छापेमारी की है और कंप्यूटर समेत दस्तावेज खंगाले हैं. साथ ही डिजिटल मीडिया कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मियों का पूरा विवरण भी पुलिस ने हासिल किया है. कोर्ट से सर्च वारंट की अनुमति मिलने के बाद…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार की रात राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हुई हत्या के मामले में आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शब्बे कै पेर में गोली लगी है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया है कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद शब्बे ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने वारदात में प्रयुक्त दो पिस्तौल स्मृति पार्क में छिपा रखी है. गुरुवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार…
जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को पुलिस गिरफ्त से बचते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मंडल के बारे में सूचना देने के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था. वह सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया का निवासी है और पुलिस उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है. इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इससे पहले रविवार को डीडी बार के मालिक सह भाजपा…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में डीडी बार के बाहर हुए हिंसक झड़प और हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटू धाम से गिरफ्तार किया है. इसी मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर पुलिस ने दोनों के फोन को सर्विलांस पर रखा था. इसी क्रम में उनके मोबाइल का लोकेशन मिला. जमशेदपुर के एसएसपी ने राजस्थान के सीकर एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही लोकेशन भी बताया. सीकर पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. नीरज सिंह की…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और रहिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों, झंडे- बैनर के साथ सड़कों पर बंद कराने निकले हैं. बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है. जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगहजगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकार की…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हमले में हिमांशु सिंह की मौत तथा शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को शहर में जगह- जगह मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने महिलाओं से भी इस बंद में सक्रिय सहयोग की अपील की है. साथ ही व्यापारिक संस्थानों तथा संगठनों से…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है. मंडल के बारे में पुलिस को सूचना…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us