Browsing: CRPF

चाईबासाः झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों के दबाव में और सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दल लाख रुपये के इनामी नक्सली सालुका के साथ अन्य तीन महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में इसे पुलिस के लिए अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का विवरण कोल्हान के डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष इन चारों माओवादियों ने सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने मुख्य धारा में जुड़ने के लिए इनका स्वागत किया. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा…

Read More

रांचीः भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर और झारखंड में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत उसके दो हार्ड कोर सहयोगियों को 14 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है. राज्यों और केंद्रीय जांच एजेंसी इन तीनों से पूछताछ करने की तैयारी में है. मिसिर बेसरा पर झारखंड के अलावा ओडिशा की सरकार ने भी 1.20 करोड़ का इनाम रखा था. बेसरा के साथ 15 लाख रुपए का इनामी मोछू मुर्मू उर्फ मेहनत और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को भी धनबाद की एक अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है. गुरुवार को…

Read More

रांचीः मंगलवार का दिन झारखंड में सुरक्षा बलों के लिए मंगलकारी रहा. रांची में 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया. उधर धनबाद में सुरक्षा बलों ने भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और मोस्ट वांटेड मिसिर बेसरा को धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया. मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. उधऱ ओडिशा में उस पर एक करोड़ बीस लाख रुपए का इनाम था. झारखंड पुलिस ने बताया है कि बेसरा पर 175 कांड दर्ज हैं. उसके पास से तीन एके 47 के साथ 268 गोलियां, 8 मैगजीन बरामद की गई है. वह मूल तौर…

Read More

रांचीः झारखंड के विभिन्न जिलों खासकर सिंहभूम और दूसरे राज्यों में सक्रिय 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव उर्फ गांधी शामिल है, जिसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में माओवादी गतिविधियों से जुड़े 128 मामले दर्ज हैं. पुलिस मुख्यालय में आयोजित ‘नई दिशा- नई पहल अभियान’ के तहत माओवादियों ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा और पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हथियार डाले. नक्सल विरोधी अभियान में इसे पुलिस की अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. ये माओवादी पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा,…

Read More

लातेहारः झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार 20 लाख रुपए का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने एक एके 56 राइफल, दो मैगजीन और 90 राउंड गोलियां बरामद की है. इससे पहले लातेहार पुलिस ने रविंद्र गंझू को रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की है. पुलिस को नक्सली गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के बारे में अहम जानकारी मिली है. 30 सालों से संगठन में था सक्रिय लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय रविंद्र…

Read More

रांचीः झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 20 लाख रुपए के इनामी और वाक्षिंत माओवादी रविंद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सुरक्षा बलों की अहम सफलता है. सोमवार को लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के बांडीटोला से हुई इस गिरफ्तारी को पलामू और रांची प्रमंडल में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का रीजनल कमांडर था. झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि…

Read More

चाईबासाः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतिम चरण की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले को हर हाल में पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाना प्राथमिकता है. इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों की हौसला बढ़ाई. कुछ ही नक्सली बचे हैं समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि सारंडा क्षेत्र में अब कुछ ही माओवादी बचे हैं. बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान…

Read More

रांचीः नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा. कोल्हान और सारंडा में सक्रिय 25 भाकपा माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. उधर गुमला में सक्रिय जेजेएमपी के दो सदस्यों ने भी पुलिस के सामने हाथ खड़े कर दिए हैं. सरेंडर करने वालों में 7 जोनल कमांडर, 7 एरिया कमांडर और 13 सक्रिय सदस्य शामिल हैं. माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियार भी पुलिस को सौंप दिया है. ऑपरेशन नवजीवन के तहत सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में से आठ के ऊपर कुल 33 लाख रुपया का इनाम घोषित है. इन…

Read More

चाईबासाः सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक ने सारंडा के जंगलों में जारी नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेने के बाद कहा है कि सारंडा को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों के पास एक महीने का लक्ष्य है. हमारे जवान कठिन चुनौतियों के बीच इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पोलित ब्यूरो मेंबर और एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को सरेंडर करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि उसका एनकाउंटर हो, क्योंकि वह इसी देश का नागरिक है. यदि वह एक माह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है,…

Read More

रांचीः सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत लगभग 53 नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने आर- पार की लड़ाई छेड़ दी है. सुरक्षा बलों ने सारंडा के वलगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. इन कार्रवाईयों में कम से कम 500 सुरक्षा बल शामिल हैं. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी वलगातार नजरें बनाये हुए हैं. माना जा रहा है कि सारंडा में माओवादियों के विरुद्ध आखिरी लड़ाई है. गुरुवार को भी मनोहरपुर क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही.…

Read More