रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में जेएमएम के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी जीत गए हैं . तमाम कोशिशों और रणनीतिक बिसात पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए हैं.
सत्तारूढ़ जेएमएम के पास 34 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 16, राजद में 4 और भाकपा माले के पास 2 विधायक हैं . जबकि एनडीए में 24 विधायक हैं. एक वोट जेएलकेएम के जयराम महतो का है.
इस चुनाव में सबसे बुरा हाल कांग्रेस का हुआ. इसलिए कि सत्तारूढ़ दलों के पास 56 विधायक रहते कांग्रेस को 20 वोट मिले.
