रांचीः जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर नौ दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है.
वे सोमवार को अनशन के हालत में ही छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे. शाम में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई.
चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें सोमवार की देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इससे पहले वे स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के समर्थन में भी पहुंचे थे. देवेंद्र महतो 17 दिनों से आंदोलन कर रहे. आज उनकी भूख हड़ताल के नौ दिन हो गए. पहले वे जल का भी ग्रहण नहीं कर रहे थे। लेकिन सोनम वांगचुंग की सलाह पर उन्होंने जल और नमक ग्रहण करना शुरू किया था.
