Browsing: Devendra Nath Mahto
रांचीः झारखंड राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 18वें दिन रांची स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर संपन्न हुई. इससे पहले मोराबादी बापू वाटिका से बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं के साथ उनकी पदयात्रा निकली. यह यात्रा रेडियम रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची, जहां परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का का नमन किया गया. अलबर्ट एक्का चौक से पदयात्रा आगे बढ़ते हुए कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंची, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यव्यापी भर्ती सुधार यात्रा का विधिवत समापन किया…
रांची- झारखंड राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा संथालपरगना, कोयलांचल, सिंहभूम से होते हुए पलामू पहुंची है. इस अभियान के अंतिम चरण में यह यात्रा 10 सिंतबर को रांची पहुंचेगी. 11 सितंबर को मोराबादी से बिरसा मुंडा समाधि तक पदयात्रा कर अभियान का समापन होगा. रांची में इस अभियान से जुड़े अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक रामअवतार महतो, दीनबंधु मंडल, लकी रामु राज, चंदन रजक एवं राजीव कुमार तुलसी ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी है कि 11 सितंबर, शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान…
रामगढ़ः जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों के साथ दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से यात्रा निकाली. यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाएगी. इस यात्रा के जरिए देवेंद्र नाथ महतो झाखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के साथ व्यापक सुधार की मांग को मजबूती देंगे. यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को देवेंद्र का कारवां हजारीबाग जिला में प्रवेश करेगा. देवेंद्र नाथ महतो ने रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान 16 दिनों की भूख हड़ताल भी की थी.…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपना नसन खत्म कर दिया है. सोमवार की रात वे सदर अस्पताल से निकले और जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे आंदोलन में अपने साथियों के बीच पहुंचे. उधर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी भी जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों से आंदोलन और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “आज, हमारी भूख हड़ताल के 16वें दिन, हमने बहुत सम्मानजनक तरीके से अपना अनशन को खत्म किया…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 23 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने लड़ाई को धार देने के लिए छात्रों ने एक साथ कई मोर्चे खोल दिए हैं. रविवार को चार और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. पहले से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के अलावा कई छात्र लगातार अनशन कर रहे हैं. इनमें दो महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं. देवेंद्र महतो जेपीएससी-जेएसएसी न्याय मंच को लीड कर रहे हैं. इसी मंच से जुड़े राजवल प्रसाद, उदय मेहता, राजीव कुमार कुशवा और उदय मंडल रविवार से अनशन…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन में शामिल और 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया. अनशन कर रहे देवेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों और अन्य अनशनकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. देवेंद्र नाथ महतो इसी यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से निकलना चाहते…
रांचीः जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर नौ दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. वे सोमवार को अनशन के हालत में ही छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे. शाम में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें सोमवार की देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले वे स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के समर्थन में भी पहुंचे थे. देवेंद्र महतो 17 दिनों से आंदोलन कर रहे. आज उनकी…
रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहे छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के बीच रविवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच रविवार को तीसरी बार वार्ता हुई. लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान ही सरकार के चार मंत्रियों ने जयपाल सिंह स्टेडियम में आठ दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो से भी वीडियो कॉल पर बात की. मंत्रियों ने जब देवेंद्र को कॉल किया था, तब उनकी सेहत की मेडिकल टीम जांच कर रही थी. आंदोलनकारी छात्रों से…
रांचीः अपने वादे के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रतिनिधियों ने रांची पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से उनकी मांगों, अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई समेत अपनी प्रमुख मांगों को प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे सीजेपी के के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुकेश और अक्षय शिंदे समेत संगठन से जुड़े अन्य सदस्योंं ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ सीजेपी पूरी तरह खड़ी…
रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की वार्ता में कोई ठोस सहमति नहीं बनी है. प्रतनिधिनमंडल में शामिल छात्रों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने सिलसिलेवार तरीके से रखा. बातचीत के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा. इस बीच छात्रों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us