Browsing: Barwaadda Thana

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो के मामले में अग्रिम जमानत की याचिका मंजूर कर ली गई है. इससे पहले जयराम की अग्रिम जमानत याचिका पर 10 सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर आदेश के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की थी. जयराम महतो की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया है कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया है कि इस मामले में विधायक…

Read More

रांची- धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के इस आंदोलन को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (सिपाही-हवलदार वाले संगठन) और डीएसपी संवर्ग के झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में आठ सितंबर से…

Read More

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो के मामले में केस डायरी पेश करने को कहा गया है. मंगलवार को धनबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जयराम महतो की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया है कि कोर्ट ने केस डायरी देने को कहा है. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. बरवाअड्डा थाना में डुमरी विधायक और उनके समर्थकों और बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के बीच हुई झड़प के आरोप में थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत पर 22 अगस्त…

Read More

रांचीः धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी के मामले में जेएलकेएम के प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से पहले माफी मांगने और फिर गिरफ्तारी की मांग कर रही झारखंड पुलिस एसोसिएशन की अलग-अलग शाखाओं को जयराम महतो ने एक बार फिर तल्खियों के साथ जवाब दिया है. अलबत्ता विधायक इस बात पर अड़े हैं कि वे माफी मांगने वाले नहीं. उन्होंने पुलिस एसोसिशन से कहा है कि विधायकी दांव पर लेकर चलता हूं. सबकी डेटा जुटा रहा हूं. हमारे लाइव अथवा प्रेस कांफ्रेंस का इंतजीर कीजिये. एक्स पर एक पोस्ट में विधायक…

Read More

रांचीः धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी के मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी की मांग झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने भी की है. इससे पहले धनबाद शाखा ने विधायक से पहले माफी मांगने और फिर गिरफ्तारी की मांग कर चुकी है. एसोसिएशन के रांची जिला शाखा अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की रात विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने मोबाइल से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल किया और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया. विधायक ने धमकी देते हुए कहा…

Read More

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सिसायत भी गर्माने लगी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुलकर जयराम महतो के समर्थन में उतरे हैं, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेएलकेएम को बीजेपी की बी टीम बताते हुए सुदेश महतो पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी का टिश्यू पेपर बनना छोड़ दें. और झारखंडियों के सवाल पर लड़ें. जेएमएम ने एक्स पर दो पोस्ट किए हैं. एक में पार्टी…

Read More

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पहले विधायक से माफी मांगने को कहा था. इससे जयराम ने साफ इनकार किया. अलबत्ता यह भी कहा कि इस तरह की भभकी से वे डरते नहीं. इस बीच बुधवार को एसोसिएशन ने पांच दिनों के अंदर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों…

Read More

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का धनबाद में बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब जयराम के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आगे आए हैं. बाबूलाल मरांडी ने पुलिस एसोसिएशन के उन बयानों पर पलटवार किया है, जिसमें जयराम महतो से माफी मांगने को कहा गया है. मरांडी ने कहा है, आज अगर जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, तो इसके लिए राज्य सरकार की…

Read More

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का धनबाद में बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में उन्होंने अपनी सफाई दी है. जयराम ने कहा है “वह ऑडियो अथवा वीडियो आधा से ज्यादा एडिटेड है. थाना प्रभारी के साथ बस हॉट टॉक हुआ है”. माडा कर्मचारियों के बकाये वेतन के मामले में एमडी से मिलने धनबाद पहुंचे जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा, थाना प्रभारी के साथ उनकी करीब 11 मिनट तक बात हुई थी. वायरल…

Read More