Browsing: BJP Jharkhand
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों के लावा विपक्षी खेमे में मोर्चाबंदी और रणनीतिक बिसात बिछाने का दौर जारी है. सोमवार को भाजपा कार्यालय में एऩडीए विधायकों की बैठक हुई. इसमें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत 17 विधाययक मौजूद रहे. इस बैठक में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी भी मौजूद रहे. हालांकि एनडीए में 24 विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक कई विधायक अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों में व्यस्त रहने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो सके. बैठक में सबी विधायकों से एकजुट रहकर परिमल…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस सहयोगी दलों में आंकड़े जुटाने को लेकर हर संभव कोशिशों में जुटी है. इसी सिलसिले में सोमवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू जी, सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं पर्यवेक्षक अजय शर्मा कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के वास पर पहुंचे. स मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कांग्रेस के नेताओं ने हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है कि सहयोगी दलों के वोट इंटैक्ट रखने और दोनों…
रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई. रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की. परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है. बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को वैध पाया गया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने नथवानी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने लगभग चार घंटे तक सभी पक्षों की दलीलों को सुनने और दस्तावेजों को देखने के बाद नथवाणी के नामांकन पत्र को पूरी तरह वैध करार दिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि उम्मीदवार परिमल नाथवानी संविधान के अनुच्छेद 102 या जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत किसी भी प्रकार से अयोग्य नहीं हैं. धारा 36(4)…
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सवालों के बीच रणनीतिक बिसात पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूर की कौड़ी चल दी है. पिछले चार दिनों में चुनाव को लेकर सत्तरूढ़ दलों के अंदर- बाहर और बीजेपी में जो राजनीतिक परिस्थितियां पैदा होती रहीं, उसे परखने के साथ हेमंत सोरेन ने चुनावी फिजां को न सिर्फ मोड़ा, बल्कि इसके भी संकेत दिए कि उनकी नजर कहीं दूर तक है. झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं. एक सीट सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष…
रांचीः झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले नथवानी भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के घर पहुंचे थे. वहां पर एनडीए के विधायकों से उन्होंने मुलाकात की. इसके बाद नवीन जायसवाल, सीपी सिंह समेत बीजेपी के कई विधायक उनका नामांकन कराने परिमल नथवानी झारखंड से वर्ष 2008 और 2014 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके बाद वे आंध्र प्रदेश से भी राज्यसभा गए हैं, झारखंड में बीजेपी के 21 और एनडीए के 24 विधायक हैं. परमल…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार, आठ जून को नामांकन की आखिरी तारीख है. इस बीच उद्योगपति परिमल नथवानी बीजेपी के विधायक और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल से मिलने उनके आवस पहुंचे हैं. भाजपा ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. संकेत साफ हैं कि भाजपा परमिल नथवानी का समर्थन करेगी. सोमवार की सुबह बीएमडब्ल्यू कार से नथवानी जायसवाल के घर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. खबर है कि नाथवानी थोड़ी देर में झारखंड विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वे भाजपा…
राज्यसभा चुनावः बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत को चुनौती- ‘दूसरी सीट पर उम्मीदवार उताकर दिखाएं’
रांचीः राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सीट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करता है, तो हेमंत सोरेन कमजोर, लाचार और भभकी देनेवाले मुख्यमंत्री साबित होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रांची दौरे पर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए निशिकांत दुबे ने मीडिया के द्वारा राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सांसद ने कहा बिहार में जेएमएम को चुनाव लड़ने के लिए सहयोगी दलों ने सीट नहीं…
रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. राष्ट्रीय अद्यक्ष बनने के बाद झारखंड में उनका पहला दौरा है. जाहिर तौर पर प्रदेश स्तर पर बीजेपी में उत्साह और गहमागहमी है. नितिन नबीन कई बैठकों तथा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश इकाई ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. रांची पहुंचने पर उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर तथा कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए. पार्टी कार्यालय में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इससे पहले एयरपोर्ट पर पार्टी के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us