Browsing: BJP Jharkhand

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छह एवं सात जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे की सफलता को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली है. बुधवार को इस सिलसिले में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बाबत प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है. बैठक में उनके दौरे से जुड़ी तैयारियों का बिंदुवार खाका खींचा गया और उसे सफल बनाने के लिए नेताओं के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव हेमंत सरकार पर ट्रेजरी घोटाले को दबाने का बड़ा आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि क्यों राज्य सरकार ने अभी तक एजी के द्वारा मांगे गए घोटाले से संबंधित कागजात डेढ़ महीनों से ज्यादा समय के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस में प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिखावे के लिए एजी को स्पेशल ऑडिट के लिए 17 अप्रैल, 2026 को अनुशंसा भेजी थी. अकाउंटेंट जनरल ने इसे स्वीकार करते हुए उसी हफ्ते राज्य सरकार…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी की नेता सीता सोरेन की बेटी राजश्री सोरेन ने भी राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी दादी रूपी सोरेन और चाचा हेमंत सोरेन से मन की बात कही है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजश्री सोरेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. कई लोगों ने इच्छा जाहिर की है, तो हमें भी लगा यह बात कहनी चाहिए. फैसला बड़ों को लेना है. हम छोटे हैं. अगर उन्हें लगता…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा के तीन शीर्ष नेता रविवार दिल्ली रवाना हुए. इनमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हैं. चारों नेता वहां राज्यसभा चुनाव के अलावा राज्य की मौजूदा राजनीति को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे. झारखंड के नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली है. यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई है. चर्चा के बाद जीत-हार की संभावना को…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बेरमो की गर्भवती महिला अनीता देवी हत्याकांड के मुख्य सरगना की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. इसके साथ ही भाजपा ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने, घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारी एवं निष्पक्ष पोस्टमार्टम प्रक्रिया को खराब करने, उसमें बाधक बनने वाले मेडिकल कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार, स्थानीय डीसी, एसपी, स्थानीय कांग्रेस विधायक के इशारे पर मामले को मैनेज करने का हरसंभव प्रयास किया…

Read More

बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच नंबर धौड़ा क्षेत्र में एक आपसी विवाद की घटना में गर्भवती महिला अनिता देवी उर्फ अनु की मौत के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी और राजनीतिक दलों के नेताओं का घटना स्थल का दौरा, बैठकें, तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी थी. स्थानीय लोगों में महिला की मौत को लेकर काफी आक्रोश था, जिसके बाद धरना प्रदर्शन भी किया गया. बेरमो के डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के बाद सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. जबकि सत्तारूढ़ दलों के अलावा बीजेपी की निगाहें हेमंत सोरेन की रणनीति और निर्णय पर टिकी है. इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक सीट पर दावेदारी की. करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन के आवास से बाहर निकले के राजू ने मीडिया से…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात में दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ दलों की जीत को लेकर चर्चा हुई. सीएम आवास से बाहर निकले कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से कहा कि पूरी बैठक काफी सकारात्मक रही है और एक मुद्दे पर दोनों दल सहमत हैं कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करना है. झारखंड…

Read More

रांचीः डिलिस्टिंग और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर इन दिनों तल्ख तेवर दिखाने वाले भाजपा के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड में चर्च को निशाने पर लिया है. सोशल मीडिया पर चंपाई सोरेन के एक पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. चंपाई सोरेन ने सवालिया लहजे में कहा है, जब आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं तो झारखंड में 5,000 से ज्यादा चर्च क्यों बनाये गए हैं? क्या उन चर्चों में मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है? गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लगातार डीलिस्टिंग की मांग करते आ रहे हैं. इनके अलावा भाजपा के…

Read More

रांचीः झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी. सोमवार की शाम प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने प्रेस को बताया कि प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी उम्मीदवार देगी. यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें आगामी 18 जून को राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर सभी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई. अमर…

Read More