Browsing: DGP Jharkhand
रांचीः झारखंड में पुलिसकर्मियों के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में उपलब्ध कुल रिक्तियों में से 50 प्रतिशत पदों का रोस्टर क्लियरें करते हुए विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों की स्पष्ट स्थिति दर्शाने वाली यह सूची 15 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाए. समीक्षा बैठक में खाली पदों पर नियुक्ति के अलावा एसीपी, एमएसीपीऔर थाना मालखानों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कुछ खास अफसरों पर मेहरबान है और कई सक्षम तथा अनुभवी अधिकारियों को साइड लाइन कर दिया गया है. इसका सीधा असर कानून व्यवस्था पर पड़ा रहा है और राज्य की जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. जमशेदपुर के एक मॉल में गोलीबारी की घटना को लेकर उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मरांडी ने कहा, मैंने अपने स्तर से पूरी स्थिति की जानकारी ली है. लोगों से बातचीत में जो बातें सामने आईं, वह बेहद भयावह हैं. मरांडी ने…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी नहीं लगाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव एवं डीजीपी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के पूर्व उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट में डीजीपी तदाशा मिश्रा हाजिर थीं. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा थानों में सीसीटीवी लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करना चाहती है. इसलिए वह अपने शपथ पत्र में वास्तविक स्थिति को छुपाकर टालमटोल रवैया अपना रही…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में राज्य सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर करते हुए चार हफ्ते में इसे लगाने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं इस मामले में डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी किया जाए. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को 30 सितंबर तक राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और इसका अनुपालन रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को संयुक्त रूप से शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.…
रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा काफिले में एक अतिरिक्त गाड़ी बढ़ा दी गई है. इस नए आदेश के बाद अब वित्त मंत्री की सुरक्षा में कुल तीन एस्कॉर्ट गाड़ियां तैनात रहेंगी. काफिले में गाड़ियां बढ़ाये जाने पर मंत्री की अफसरों से नाराजगी खत्म हो गई है. राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के निर्देश के बाद आईजी प्रोविजन की ओर से गाड़ी बढ़ाये जाने के बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. नए आदेश के तहत वित्त मंत्री के काफिले के साथ अब तीन बोलेरो जीप एस्कॉर्ट के रूप में चलेंगी. सीएम हेमंत के प्रति…
रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए उन्होंने अंतर्राज्यीय समन्वय और संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष बल दिया. इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने रेल एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के बाबत तैयारियों की जानकारी…
रांचीः नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा. कोल्हान और सारंडा में सक्रिय 25 भाकपा माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. उधर गुमला में सक्रिय जेजेएमपी के दो सदस्यों ने भी पुलिस के सामने हाथ खड़े कर दिए हैं. सरेंडर करने वालों में 7 जोनल कमांडर, 7 एरिया कमांडर और 13 सक्रिय सदस्य शामिल हैं. माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियार भी पुलिस को सौंप दिया है. ऑपरेशन नवजीवन के तहत सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में से आठ के ऊपर कुल 33 लाख रुपया का इनाम घोषित है. इन…
रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अफीम की खेती से प्रभावित जिलों के एसपी से कहा है कि सेटेलाईट इमेज की मदद से यह पता लगाएं कि कहाँ-कहाँ अफीम की खेती की जा रही है. उसे चिन्हित कर उसके विनिष्टिकरण हेतु कार्रवाई तेज करें. साथ ही साथ ही अफीम की खेती करनेवालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. अफीम की खेती पर रोकथाम के लिए उन्होंने आम जन के बीच जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में डीजीपी ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. साथ ही अवैध…
रांची। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्य में केंद्र और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी, जोनल आइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मु्कत परीक्षा कराने पर जोर दिया है. इसके साथ ही पेपर लीक नेक्सस पर कड़ी निरगानी के लिए जरूरी बिंदुओं पर निगरानी करने को कहा गया है. इसके साथ ही सभी जिलों में परीक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित…
रांचीः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई एक नाबालिग बच्ची की दरिंदगी से की गई हत्या के मामले में अखबारों में छपी खबर पर सोमवार को संज्ञान लिया है. जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी करते हुए सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने यह मामला आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास स्थानांतरित कर दिया…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us