रांचीः झारखंड में पुलिसकर्मियों के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की.
पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में उपलब्ध कुल रिक्तियों में से 50 प्रतिशत पदों का रोस्टर क्लियरें करते हुए विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों की स्पष्ट स्थिति दर्शाने वाली यह सूची 15 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाए.
समीक्षा बैठक में खाली पदों पर नियुक्ति के अलावा एसीपी, एमएसीपीऔर थाना मालखानों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में राज्य भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को क स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक के दौरान डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके बकायों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी नहीं हो. उन्होंने जिला स्तर पर लंबित एसीपी और एमएसीपी के मामलों को त्वरित गति से निपटाने और उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए.
पुलिसकर्मियों की पदोन्नति से जुड़े लंबित मामलों पर भी डीजीपी ने गंभीरता दिखाई. कांस्टेबल से हवलदार तक, हवलदार से सहायक अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से संबंधित मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा गया.
इन मामलों में अनावश्यक देरी को खत्म करने और पात्र पुलिस कर्मियों को समय पर प्रमोशन का लाभ देने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं.
साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को नियमित रूप से पुलिस सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.
बैठक के दौरान डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके बकायों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी नहीं हो. उन्होंने जिला स्तर पर लंबित एसीपी और एमएसीपी के मामलों को त्वरित गति से निपटाने और उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए.
पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को नियमित रूप से पुलिस सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.
