Browsing: DHANBAD

धनबाद: बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रविरंजन सिंह हत्याकांड में धनबाद की एक अदालत ने आरोपी नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और हर्ष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. यह मामला 29 जनवरी 2017 का है. सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास रंजय सिंह पर उस वक्त गोलियां चलाई गई थीं, जब वह अपने सहयोगी राजा यादव के साथ वहां से गुजर रहे थे. गोलीबारी में रंजय सिंह की मौत हो गई थी, जबकि राजा यादव इस हमले में बच गए थे. राजा यादव की शिकायत पर सरायढेला थाने में मामला दर्ज किया गया था.…

Read More

धनबादः कोयला नगरी धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गोली लगने से घायल हो गया है. उसे छह गोली लगी है. धनबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का दावा है कि जमशेदपुर में हाल ही में हुए व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड के साथ धनबाद के डिप्टी मेयर रहे नीरज सिंह हत्याकांड में शिबू वाटेंड रहा है. मुठभेड़ की यह घटना बुधवार की शाम धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी मोड़ स्थित आनंद वाटिका हाउसिंग सोसाइटी…

Read More

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो के मामले में अग्रिम जमानत की याचिका मंजूर कर ली गई है. इससे पहले जयराम की अग्रिम जमानत याचिका पर 10 सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर आदेश के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की थी. जयराम महतो की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया है कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया है कि इस मामले में विधायक…

Read More

धनबाद. धनबाद में बंद रामकनाली परियोजना में बट्टू बाबू बंगला के समीप रविवार को अवैध कोयला खनन के दौरान अचानक भू-धंसान होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दबने से कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. मरने वालों में राजवाड़ी केवट टोला निवासी मुंगिया देवी, कुम्हार टोली निवासी आदरा देवी और बेलंजाबाद निवासी धनंजय कुमार शामिल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत महिलाओं के शव आनन-फानन में उनके परिवार के लोग ले गए हैं. . हादसे में घायल…

Read More

धनबादः धनबाद जिले के बलियापुर थाना अंतर्गत ढांगी गांव के समीप खेरबड़िया नामक सुनसान जगह पर शुक्रवार की सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला का शव जहां पड़ा था, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत की आड़ में उसका कटा सिर प्लास्टिक की बोरी में रखा पड़ा था. घटनास्थल पर जहां मृतका का धड़ पड़ा था, उसके ठीक दो-तीन मीटर दूर लाल कपड़ा और अगरबत्ती के टुकड़े पड़े थे. वहीं, धड़ के कटे गर्दन वाले स्थान पर मिट्टी से लेप कर दिया गया था. महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों…

Read More

शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड में धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. मुनमुन भट्टाचार्य मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं. विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचार, सीमित संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और सतत विकास लक्ष्यों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने, ड्रॉप आउट रोकने और बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है. सम्मान के रूप में उन्हें 50 हजार रुपये की…

Read More

धनबादः प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने कहा है कि भूमिगत आग से प्रभावित लोगों के लिए बेलगड़िया में पुनर्वास को लेकर जो परियोजना है, उसे एक बेहतर टाउनशिप का शक्ल देने और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है. अपने धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक भवन के समीप आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में तरूण कपूर ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया. संवाद के दौरान उपेंद्र चौहान, सीमा पासवान, पूजा कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंजली कुमारी पासवान, रूपेश कुमार तथा राहुल मिश्रा सहित बेलगड़िया के अन्य निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं और अपनी समस्याओं को…

Read More

धनबादः युवा कांग्रेस के प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को धनबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए. पुलिस को हालात सामान्य बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. युवा कांग्रेसियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला फूंकने के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही बीजेपी के कार्यकर्ता झंडे के साथ कार्यालय के सामने तैनात थे. जैसे ही कांग्रेसी वहीं पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर ही तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिलाध्यक्ष आदित्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रांची जोनल ऑफिस ने धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह के म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए 160 करोड़ रुपए को फ्रीज कर दिया है. जांच एजेंसी ने 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और कई अहम सबूत भी ज़ब्त किए है. इनमें 200 से ज़्यादा अचल संपत्तियों से जुड़ी जानकारी/डेटा, कई डिजिटल डिवाइस और अकाउंट की किताबें शामिल हैं. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह ईडी की टीमों ने धनबाद के कई इलाकों में एक साथ कोयले के अवैध धंधे में संलिप्त कई कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने इस कार्रवाई…

Read More

धनबादः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह धनबाद के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. सुबह से ही ईडी की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक बड़े कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान शुरू की है।  ईडी की कार्रवाई कोयला कारोबारियों के टिकियापाड़ा स्थित नालंदा कॉटेज, महुदा और लोयाबाद समेत कई ठिकानों पर की गई. टीम ने…

Read More