Browsing: Jharkhand High Court
झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं-13वीं परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है. इसके अलावा फूड सेफ्टी की परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर भी कोर्ट ने रोक लगाई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं-13वीं परीक्षा को सरकार की ओर से रद्द किए जाने के मामले पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई की गई. हाई कोर्ट में सौरभ सिंह और सोनम कुमारी की ओर से सरकार के फ़ैसले के विरुद्ध याचिका दायर की गई थी. जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार की…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अलग-अलग 22 परीक्षाओं को सरकार के द्वारा रद्द किए जाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है. दरअसल इनमें कई परीक्षाओं के तहत नियुक्तियां कर ली गई हैं और सफल अभ्यर्थी अलग-अलग सेवा में नौकरी कर रहे हैं. इसी कड़ी में 11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद एक डिप्टी कलेक्टर ने झारखंड हाईकोर्ट में सरकार के फैसले को चुनौती दी है. हजारीबाग जिले में पदस्थापित डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी की ओर से अधिवक्ता पीएएस पति ने याचिका दायर…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रांची के रातू रोड स्थित मधुकम क्षेत्र में 50-60 वर्षों से घर बनाकर रह रहे गैर आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए पूर्व में जारी जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. इसके साथ ही अदालत ने महादेव उरांव की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. साथ ही, अदालत ने याचिकाकर्ता पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह राशि मामले से प्रभावित 12 परिवारों को एक-एक लाख रुपये के रूप…
रांचीः रिम्स की डेंटल छात्रा को बर्थ डे पार्टी में बुलाकर दुष्कर्म कराने की आरोपी ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट ने भी ओली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में ओली की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. ओली विश्वकर्मा एवं इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है. ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से पुरज़ोर विरोध किया…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य परीक्षा में शामिल कराने और प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल अलग-अलग याचिकाओं पर जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने प्रार्थियों और आयोग का पक्ष सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए आयोग को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर 2026 को होगी. दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हाईकोर्ट में…
रांचीः रांची जिले के नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, म्यूटेशन में कथित अनियमितताओं और राजस्व अभिलेखों के गायब होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को पीई दर्ज कर चार सप्ताह में सीलबंद जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. जस्टिस जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सरकार ने एसीबी को प्रारंभिक जांच (पीई) की अनुमति दे दी है. इसके बाद अदालत ने कहा कि पीई दर्ज करें. गायब हैं राजस्व…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद हत्याकांड में मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों अभियुक्तों लखन वर्मा और राहुल वर्मा की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. जस्टिस रंजन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दोनों आरोपियों की ओर से दायर अपील याचिकाओं को खारिज कर दिया. इसके साथ ही धनबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर हाईकोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी. सीबीआई कोर्ट का फैसला सही खंडपीठ ने बहुचर्चिच इस हत्याकांड में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पहले ही अपना फैसला…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रार्थी को किसी प्रकार की राहत देने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. प्रार्थी राजन कुमार सिंह ने याचिका दायर कर जेपीएससी के दो जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में उन्हें सफल घोषित नहीं किए जाने को चुनौती दी थी. आयोग के अनुसार, परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट में बबलिंग संबंधी त्रुटि पाए जाने के कारण उनकी…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इस मामले के मुख्य आरोपित का नार्को टेस्ट तीन से 11 अगस्त के बीच गुजरात के गांधीनगर स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (डीएफएस) में कराया जाएगा. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही वर्ष 2018 से 2022 के दौरान गुमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) तथा मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ)…
रांचीः छह वर्षों से लापता बोकारो की 14 वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद यह आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में जांच के दौरान सीबीआई को किसी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता पड़ती है, तो राज्य सरकार उसे हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराए. अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी. यह मामला बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का है.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us