Browsing: JLKM

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर आदेश के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है. विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने दलीलें रखीं. वहीं अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने केस डायरी में दर्ज तथ्यों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत का विरोध किया. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर…

Read More

हजारीबागः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता पनेश्वर कुमार महतो हजारीबाग के कनहरी हिल के निकट मिले हैं. पनेश्वर महतो के मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल में उनका मेडिकल करा रही है. पनेश्वर के मिलने की खबर मिलते ही जेएलकेएम के पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए हैं. पनेश्वर कुमार महतो रामगढ़ के कैथा निवासी हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में लगभग 70 हजार वोट लाकर वे चर्चा में आए थे. हालांकि वे चुनाव हार गए थे. जानकारी के मुताबिक एक एक सितंबर की रात करीब 10 बजे के बाद लापता हो गए…

Read More

रांची- धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के इस आंदोलन को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (सिपाही-हवलदार वाले संगठन) और डीएसपी संवर्ग के झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में आठ सितंबर से…

Read More

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो के मामले में केस डायरी पेश करने को कहा गया है. मंगलवार को धनबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जयराम महतो की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया है कि कोर्ट ने केस डायरी देने को कहा है. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. बरवाअड्डा थाना में डुमरी विधायक और उनके समर्थकों और बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के बीच हुई झड़प के आरोप में थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत पर 22 अगस्त…

Read More

रांचीः धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी के मामले में जेएलकेएम के प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से पहले माफी मांगने और फिर गिरफ्तारी की मांग कर रही झारखंड पुलिस एसोसिएशन की अलग-अलग शाखाओं को जयराम महतो ने एक बार फिर तल्खियों के साथ जवाब दिया है. अलबत्ता विधायक इस बात पर अड़े हैं कि वे माफी मांगने वाले नहीं. उन्होंने पुलिस एसोसिशन से कहा है कि विधायकी दांव पर लेकर चलता हूं. सबकी डेटा जुटा रहा हूं. हमारे लाइव अथवा प्रेस कांफ्रेंस का इंतजीर कीजिये. एक्स पर एक पोस्ट में विधायक…

Read More

जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और गढ़वा में पुतला दहन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार बताते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. ऐसा कभी नहीं हुआ जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के 26 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण में आंदोलनकारी छात्रों के साथ इस तरह की कार्रवाई की गई हो. उन्होंने…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन में शामिल और 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया. अनशन कर रहे देवेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों और अन्य अनशनकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. देवेंद्र नाथ महतो इसी यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से निकलना चाहते…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के विरोध, प्रदर्शन के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अब इसे और धार देने की तैयारी में हैं. रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो तीन दिनों से बूख हड़ताल पर हैं. हालांकि धरना स्थल पर जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी का झंडा, बैनर नहीं लगाया है और वे इसे छात्र आंदोलन का शक्ल देने का दावा करते रहे हैं. इस बीच मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (ने धनबाद के…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली से 9 मई को गायब हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडेय की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को सदर थाना के समक्ष झारखंड लोकतांत्रिक क्रातिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में इस प्रदर्शन में बच्ची के माता-पिता और कई सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्रा भी शामिल हुए. इस दौरान पार्टी ने सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को एसएसपी राकेश रंजन के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गायब बच्ची की सकुशल और शीघ्र बरामदगी की मांग की गई है. देवेन्द्र नाथ महतो ने…

Read More

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुमला से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. इस बाबत पार्टी प्रमुख जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है. पार्टी ने यह कार्रवाई निशा भगत के द्वारा कुड़मी समुदाय के संबंध में दिए गए एक बयान को लेकर की गई है. गौरतलब है कि हाल ही में एक यूट्यूबर से बातचीत में निशा भगत के द्वारा कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग और आंदोलन को लेकर दी गई प्रतिक्रिया को पार्टी ने गंभीरता से…

Read More