Browsing: MONEY LAUNDRING

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के आरोप पत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने दोनों पक्षों की लंबी दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया. इससे पहले नौ सितंबर को इस मामले में सुनवाई हुई थी. अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र में मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव पर कोड़ा ने निचली अदालत में आपत्ति जताई थी. उन्होंने आरोप पत्र में राशि में…

Read More

रांचीः बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित घोटाले के मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन हो गया है. इस मामले में बुधवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने हेमंत सोरेन को आरोप पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने इनकार किया. कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. उनके खिलाफ यह कार्रवाई पीएमएलए (मनी-लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002) के तहत की गई. इस मामले में पहले ही 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित हैं. अब इस मामले में ट्रायल की कार्यवाही शुरू होगी. इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए वकील…

Read More

रांचीः बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनकी ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. ईडी कोर्ट ने 21 सितंबर को उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें जांच जारी रहने तक आरोप गठन को टालने की मांग की गई थी. हेमंत सोरेन की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर पीएमएलए एक्ट की धारा 44 (1) (डी) के प्रवधान के तहत ट्रायल करने का अनुरोध किया गया है. इस धारा के…

Read More

झारखंड की आईएएस अधिकारी वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ अपराध का संज्ञान लिया गया था. प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि अभियोजन मंजूरी का मुद्दा कानून और तथ्यों से जुड़ा मिश्रित प्रश्न है, जिस पर ट्रायल के उचित चरण में अन्य साक्ष्यों के साथ फैसला किया जाएगा. इस आदेश के साथ पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई जारी रहेगी. प्रवर्तन…

Read More

रांची। बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित हेर-फेर के मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप तय करने को लेकर गुरुवार की ईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए. सुनवाई के दौरान उन्होंने अभियोजन पक्ष द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों को देखने के लिए समय देने का अनुरोध किया. इस दौरान हेमंत सोरेन ने अदालत से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया गया. उनकी ओर से कहा गया कि ईडी ने हाल ही में कुछ दस्तावेज अदालत में पेश किए हैं, जिनका अवलोकन कर उनके संबंध में…

Read More

रांचीः बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित हेर-फेर के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब पीएमएलए कोर्ट (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) में 21 सितंबर को हाजिर होंगे. हालांकि कोर्ट ने वर्चुअल पेशी की छूट दी है. सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर को सीएम को चार बजे तक पेश होना होगा. उसी दिन आरोप गठन पर बहस होगी. शुक्रवार, 18 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज होने के बाद उनको शनिवार 19 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में पेश होना था. लेकिन उनके अधिवक्ता ने सीएम…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के आरोप पत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट मे सुनवाई पूरी हो गई है. मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मधु कोड़ा की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने पक्ष रखा. इससे पहले कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अपना जवाब दाखिल…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस रहे डिप्टी कलेक्टर संजीव लाल को जमानत की सुविधा प्रदान की है. न्यायाधीश एम एम सुंदरेष और न्यायाधीश एन कोटेश्वर सिंह की पीठ में दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से कहा गया कि मामला अत्यधिक गंभीर है टेंडर के निष्पादन में सुनियोजित कमीशनखोरी तथा मनी लॉन्ड्रिंग से यह मामला जुड़ा है. न्यायालय के आदेश के आलोक में अब तक गवाहों के बयान दर्ज कराने के कार्रवाई पूरी नहीं हुई है. दूसरी तरफ आलमगीर आलम की ओर से कहा…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाले, कमीशनखोरी तथा मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में और 12 इंजीनियरों को आरोपी बनाया है. इसके साथ ही ईडी की जांच में यह स्थापित हुआ है कि लगभग 3048 करोड़ के टेंडर के निष्पादन में 90 करोड़ से अधिक के कमीशन तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन विभागीय सचिव तथा चीफ इंजीनियर व उनके मातहत इंजीनियरों ने लिए. ईडी की जांच में यह भी स्थापित हुआ कि ग्रामीण कार्य विभाग, जेएसआरडीए के भीतर एक व्यवस्थित कमीशन-रिश्वतखोरी का रैकेट चल रहा था,…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज का मकान और 13.24 एकड़ जमीन जब्त कर लिया है. ईडी ने जांच में पाया है कि अवैध बालू खनन की कमाई से अंकित राज ने यह संपत्ति हासिल की है. यह जमीन हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में खरीदी गई थी. जमीन खरीदने में 2.85 करोड़ खर्च किए गए हैं. 75 लाख रुपये में खरीदे आठ डिसमिल के एक प्लॉट पर 26 लाख रुपये का मकान भी बनाया गया है. यह मकान भी ईडी ने जब्त कर लिया है. अंकित राज…

Read More