Browsing: Ranchi Police

रांचीः रांची में चुटिया थाना अंतगर्त निवारणपुर स्थित आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले करने के दो आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान को एनआईए ने रिमांड पर लिया है. दोनों से शुक्रवार को जांच एजेंसी ने लगभग दस घंटे तक लंबी पूचताछ की. धुर्वा स्थित एनएआई कार्यालय में एसपी स्तर के अधिकारियों की टीम इस मामले में आरोपियों से अलग- लग पूछताछ की. इसी मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी सैफ अंसारी को बी जांच एजेंसी जल्दी ही रिमांड पर लेगी. एनआईए इन आरोपियों के कथित पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है. साथ ही…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के तहत एक अपराधी और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास से शातिर अपराधी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चूजा को से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. वह  गढ़ाटोली, गौसनगर का रहने वाला है.  पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में उसने 10 जून को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी की घटना…

Read More

बुंडूः रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव स्थित कांची नदी के किनारे रेत में गड़ी 17 साल की लड़की हिस्सी कुमारी की लाश बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच जारी है. हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की है. बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश जांच पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया है कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या छह से सात दिन पहले की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर मे  स्थित आरआरएस के प्रांतीय कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सैफ अंसारी कोतवाली थाने के बाथरूम से भाग निकला. पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया. इस दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. साथ ही बड़ी साजिश की आशंका को लेकर पुलिस की एसआईटी, एटीएस और एनआईए की टीम जांच मे जुटी है. आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ जारी है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया…

Read More

रांचीः नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सुबह में रेलवे लाइन के किनारे शव होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी. घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच…

Read More

रांचीः रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन सदस्यीय टीम आरएसएस कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. उधर रांची पुलिस ने जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है. इससे पहले रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे. डॉग स्कावयड को भी बुलाया गया. दोपहर बाद एनआआईए की टीम ने कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा घटनाक्रम को समझने का प्रयास…

Read More

रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में निवारणपुर स्थित आरएसएस के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना की जांच में पुलिस जुटी है. बम फेकने वाले दो लड़के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं. सुबह जब स्वयंसेवक एकात्मता स्तोत्र पाठ के लिए हॉल में गए तो फर्श पर पेट्रोल भरी बोतलें दिखीं. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तब जाकर हमले की पूरी जानकारी सामने आई. घटना के समय कार्यालय में प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रांत सह-व्यवस्था प्रमुख आनंद तुलस्यान, अजय कुमार, प्रांत कार्यालय प्रमुख नरसिंह सिंह, महानगर प्रचारक विशाल कुमार समेत कई स्वयंसेवक और…

Read More

रांची- धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटाल के निकट रहने वाले प्रधान यादव के आत्महत्या के मामले में धुर्वा के थाना प्रभारी को जोनल आईजी मनोज कौशिक ने सस्पेंड कर दिया है. रांची के एसएसपी ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की अनुशंसा की थी. एसएसपी राकेश रंजन ने केस के आइओ जमादार लालमोहर पांडेय और उनके सहयोगी जितेंद्र टुडू को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.…

Read More

रांचीः रांची के धुर्वा इलाके से लापता दो बच्चों में अर्जुन को पुरी से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. अर्जुन के भाई करण और एक अन्य बच्चे शिवा की तलाश जारी है. धुर्वा थाना क्षेत्र से दोनों बाई 14 जून को लापता हो गए थे. पुलिस दोनों की लगातार खोज कर रही थी. दो दिनों पहले पुलिस को हटिया रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था. इसके बाद पुलिस की तहकीकात में पता चला कि तीनों तपस्विनी ट्रेन से पुरी निकले हैं. प्रारंभिक पूछताछ मे यह सामने आया है कि तीनो बच्चे स्वेच्छा से समुद्र देखने एवं…

Read More

रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई. रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में…

Read More