Browsing: Student Protest in Jharkhand
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL )-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त सरकारी सेवकों ने शनिवार को अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए सफाई दी और कहा कि जो परीक्षा में गड़बड़ी और कथित तौर पर पैसे देकर नौकरी लेने के आरोपों से वे आहत हैं. जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन सभी को एक तराजू में तौलना ठीक नहीं. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कई सरकारी सेवकों ने कहा, “उन्होंने वर्षों की मेहनत और प्रतियोगी परीक्षा के बाद नौकरी हासिल की है. उन पर…
रांची- झारखंड राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा संथालपरगना, कोयलांचल, सिंहभूम से होते हुए पलामू पहुंची है. इस अभियान के अंतिम चरण में यह यात्रा 10 सिंतबर को रांची पहुंचेगी. 11 सितंबर को मोराबादी से बिरसा मुंडा समाधि तक पदयात्रा कर अभियान का समापन होगा. रांची में इस अभियान से जुड़े अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक रामअवतार महतो, दीनबंधु मंडल, लकी रामु राज, चंदन रजक एवं राजीव कुमार तुलसी ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी है कि 11 सितंबर, शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान…
छात्रों के मुद्दों को लेकर झारखंड में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही छात्रों की आड़ में राजनीति करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गठबंधन नेताओं ने कहा कि सरकार की छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशीलता और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और असामाजिक तत्वों…
रांची_ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं के मुद्दे पर भाजपा के आंदोलन और 48 घंटे के अल्टीमेटम को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा और पूर्व की गतिविधियों से यह पूरी तरह जगजाहिर हो चुका है कि पार्टी छात्रों को भ्रम में डालकर अपना राजनीतिक हित साधती रही है. भाजपा नेताओं को छात्रों के भविष्य की चिंता है तो उन्हें छात्रों की पीठ के पीछे से राजनीति करने के बजाय सीधे राजनीतिक और कानूनी लड़ाई के मैदान में उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के नेताओं को यह…
रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से JPSC-JSSC द्वारा ली गई विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने और झारखंड के विभिन्न थानों में छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे अविलंब रद्द करने की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में झारखंडी छात्रों ने लगभग एक महीने तक लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया था. इस दौरान…
रांचीः छात्रों के द्वारा आयोजित सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान तैनात दंडाधिकारी के द्वारा छात्रों पर की गई एकतरफा कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को रांची सदर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मरांडी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सरकार की कठपुतली बनने की बजाय कानून और विधि सम्मत काम करना चाहिए, लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त दंडाधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई की है. सीओ से मिलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के नेताओं और…
रामगढ़ः जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों के साथ दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से यात्रा निकाली. यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाएगी. इस यात्रा के जरिए देवेंद्र नाथ महतो झाखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के साथ व्यापक सुधार की मांग को मजबूती देंगे. यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को देवेंद्र का कारवां हजारीबाग जिला में प्रवेश करेगा. देवेंद्र नाथ महतो ने रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान 16 दिनों की भूख हड़ताल भी की थी.…
रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि छात्र आंदोलन को लेकर उपजे विवाद में बीजेपी ही भड़का रही है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छात्रों की आड़ में बीजेपी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज थी और आंदोलन को झामुमो समेत इंडिया अलायंस के दलों का नैतिक समर्थन मिला था. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की प्रक्रिया शुरू की…
जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और गढ़वा में पुतला दहन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार बताते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. ऐसा कभी नहीं हुआ जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के 26 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण में आंदोलनकारी छात्रों के साथ इस तरह की कार्रवाई की गई हो. उन्होंने…
रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट में स्टे लगते ही तीन दिनों से प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई. उन्होंने तिंरगा यात्रा निकाली और खुशियों का इजहार किया. इस परीक्षा में 1932 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और सरकार के अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं. 18 अगस्त को जेएसएससी- सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया था. सरकार…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us