रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल कर विभिन्न ठिकानों में लगातार छापेमारी कर रही है.
इसके अलावा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जारी है. सीआइडी ने रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले में अनुसंधान जारी है तथा साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
अनुसंधान के दौरान इन सात लोगों की गड़बड़ियों में शामिल होने और सिंडिकेट से जुड़े होने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली है.
साथ ही पहले से गिरफ्तार अभय तिवारी और उस्मान ने भी जांच एजेंसी को कई जानकारी दी है. जांच एजेंसी लगातार अलग-अलग ठिकानों पर जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, उनमें
- आदित्य पांडे, पेप्सी ग्राउंड, थाना नामकुम, जिला रांची,
- पवन कुमार सिंह, हरि नगर, टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र, रांची,
- रविशंकर कुमार, 12 लोटा, टाउन थाना, पलामू,
- संतोष कुमार सिंह, हमीदगंज, टाउन थाना क्षेत्र, पलामू,
- सानंद प्रकाश, सेक्टर 3 थाना क्षेत्र, बोकारो स्टील सिटी,
- लालू कुमार यादव, कोर्रा थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग एवं
- सौरव कुमार पांडे हाथनगर, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह शामिल हैं.
