Browsing: Hemant Soren
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों और पेयजल स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों से कहा है कि राज्य में जल जीवन मिशन को गति देने के साथ भूगर्भ जल के संरक्षण तथा वर्षा के पानी के संचयन को लेकर दीर्घकालीन योजना बनाएं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन की राज्य में धीमी गति पर चिंता जतायी. दिसंबर 2028 तक का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर में पाइपलाइन एवं नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिसंबर 2028 तक…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए के समर्थन से पर्चा दाखिल करने के बाद उद्योगपति और पूर्व सांसद परिमल नथवानी ने कहा है कि झारखंड मेरी कर्मभूमि रही है. एक बार फिर सेवा करना सौभाग्य होगा. सोशल मीडिया के एक्स पर नथवानी ने कहा, “मैंने झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैंने 2008 में झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और यहां से…
रांचीः झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने अपना नामांकन भरा. दोनों उम्मीदवारों के नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा किया है. मतदान 18 जून को होगा. और इसी दिन नतीजे भी आएंगे. 56 विधायक अब आगे क्या गौरतलब है कि सत्तारूढ़ दलों के पास 56 विधायक हैं. जबकि अकेले झामुमो के…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों में कांग्रेस को रविवार की रात राहत मिली, जब हेमंत सोरेन के आवास पर सभी सहयोगी दलों के विधायकों रात्रि भोज के बहाने बैठक हुई. कांग्रेस के रणनीतिकार और चुनावी पर्यवेक्षक बनकर शनिवार की शाम रांची पहुंचे छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेमंत सोरेन से लंबी मुलाकात और बातचीत के बाद सोरेन के तेवर नरम पड़े हैं. नतीजा यह हुआ कि हेमंत सोरेन ने विधायकों को एक साथ बैठाया और चुनाव में झामुमो, कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को कहा.…
रांचीः झारखंड में 18 जून को दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा ने देर शाम जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा और हेमंत सोरेन से मुलाकात कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सत्तारूढ़ दलों के गलियारे में चर्चा है कि भूपेश बघेल ने झामुमो और अन्य सहयोगी दलों से…
रांचीः झारखंड में 18 जून को दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा रांची पहुंचे हैं. जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जो…
राज्यसभा चुनावः बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत को चुनौती- ‘दूसरी सीट पर उम्मीदवार उताकर दिखाएं’
रांचीः राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सीट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करता है, तो हेमंत सोरेन कमजोर, लाचार और भभकी देनेवाले मुख्यमंत्री साबित होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रांची दौरे पर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए निशिकांत दुबे ने मीडिया के द्वारा राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सांसद ने कहा बिहार में जेएमएम को चुनाव लड़ने के लिए सहयोगी दलों ने सीट नहीं…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों के अंदर सबकुछ ठीकठाक नहीं है. तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अचानक अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई. बैठक के बाद आवास से बाहर निकले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री हफीजुल हसन और विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि पार्टी राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी. जेएमएम के नेताओं ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान तमाम बिंदुओं पर गहराई से मंथन किया गया. इस बात पर विस्तार से…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा को लेकर कांग्रेस के द्वारा उम्मीदवार की घोषणा पर सत्तारूढ़ तथा कांग्रेस के सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंखे तरेर दी है. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि कांग्रेस ने बिना सहमति के उम्मीदवार की घोषणा कर पार्टी को ठेस पहुंचाया है. जेएमएम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है. सुप्रियो भट्टाचार्या ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना से केंद्रीय अध्यक्ष और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया गया है. इस बारे में उन्हें ही अंतिम फैसला लेना है. गौरतलब है कि गुरुवार की रात…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा है कि बालू, कोयले के अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकें. इसके लिए उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग, नियमित निरीक्षण, सघन निगरानी तथा विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वित अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया. सीएम ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं तथा लंबित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बालू घाटों की नीलामी मुख्यमंत्री…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us