Browsing: JPSC

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर आयोग के  सभी सदस्यों को पद मुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबाआइ जांच कराने और दोषियों को जेल भेजने की मांग दोहराई है. एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लोग पहले खुद सरकारी नौकरियों में ज्वाइनिंग ले चुके थे. और राज्य सरकार के कई पदों पर पदस्थापित रहते हुए सीटें बेचने का काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परीक्षाओं…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी जांच के लपेटे में आई परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कोई संबंध होने अथवा परीक्षाओं के संचालन से इनकार किया है. एक सूचना जारी कर आयोग ने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा विगत वर्षों में संपन्न तथा वर्तमान एवं भावी परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन, परीक्षा प्रक्रिया अथवा किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से टीडीपीएल एजेंसी का किसी प्रकार का संबंध नहीं है. आयोग के सचिव ने रविवार को सूचना प्रकाशित कर कहा कि आयोग द्वारा 20 मई 2025 को इस एजेंसी को…

Read More

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा की सीआइडी जांच को महज दिखावा बताया है. उन्होंने कहा है कि साक्ष्यों और सबूतों को नष्ट करने या छिपाने के मकसद से यह कार्रवाई हो रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर इस मामले में गंभीर हैं, तो सीबीआइ से जांच कराएं. मरांडी ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले राज्य सरकार ही सारा गड़बड़ करवा रही है. राज्य सरकार का मतलब मुख्यमंत्री होता है. अगर मुख्यमंत्री मामले में पूरी तरह पाक-साफ हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से आपत्ति क्यों है ? पार्टी कार्यालय में एक…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी ने रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. इसके साथ ही मुख्य आरोपी अभय तिवारी के दो और सहयोगी सोनू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है. तिवारी ने होटल ले रखा है? मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रेड किया था. यह वही होटल है जिसे इस धांधली के मुख्य आरोपी और गोड्डा के पोड़ैयाहाट में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारीअभय…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के संबंध में सीआइडी ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल (टीएसआर-डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. जिन तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय सिंह शामिल है. सीआइडी ने इस मामले में 22 जुलाई को कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. साआडी ने जारी बयान में बताया है कि रांची पुलिस के सहयोग से राज्य के अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी की गई. श्वेता गुप्ता समेत पांच रिमांड…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने झारखंड लोकसेवा आयोग के सदस्य जमाल अहमद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्तियों की जांच एसीबी से कराने का आग्रह किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है, “मुझे अत्यंत विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जेपीएससी के वर्तमान सदस्य जमाल अहमद ने विगत कुछ वर्षों में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्तियों का एक विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया है. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति के हाथों में राज्य के…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य परीक्षा में शामिल कराने और प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल अलग-अलग याचिकाओं पर जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने प्रार्थियों और आयोग का पक्ष सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए आयोग को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर 2026 को होगी. दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हाईकोर्ट में…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा के अलावा अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने आयोग के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते के आवास पर करीब पांच घंटे तक छापेमारी की. इससे पहले सीआइडी ने बुधवार को इसी मामले में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी की तेज होती कार्रवाई से संकेत मिले हैं कि इस मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीआइडी ने एक अहम कार्रवाई के तहत आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सीआईडी की टीम ने इसी मामले में पोड़ैयाहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज को भी गिरफ्तार किया है. अभय को मंगलवार की देर रात ही हिरासत में लिया गया था. बताया जाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कंपनी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर रहते हुए अभय कुमार तिवारी ने जेपीएससी और जेएसएससी की कई परीक्षाओं में…

Read More

रांचीः विवादों में घिरी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है. आयोग ने यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि 25, 26 और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को स्थगित किया गया है. हालांकि आयोग ने इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित बताया है. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा, एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा,एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा, बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा को भी फिलहाल स्थगित कर…

Read More